खेरवाड़ा स्थित आदिनाथ जिनालय में बच्चों में धार्मिक संस्कार और धर्म के प्रति रुचि जगाने की दिशा में एक पहल की गई। पण्डित आचार्य नितिन जी के सानिध्य में 8 वर्ष से ऊपर के बच्चों में धार्मिक संस्कारों का बीजारोपण किया गया। बच्चों ने जिनालय में अभिषेक, पूजा-पाठ और अर्चना कर धार्मिक संस्कारों के प्रति अपनी श्रद्धा भी प्रदर्शित की।

समाज अध्यक्ष योगेश शाह ने बताया कि कई बार नन्हे बच्चे अभिषेक के दौरान अनजाने में कुछ गलतियां कर बैठते हैं। जैन परंपरा और मान्यता के अनुसार इस उम्र में उनकी श्रद्धा और भावनाओं को प्राथमिकता दी जानी चाहिए, न कि उनकी कमियों को।

जैन धर्म में पाठशाला एक ऐसा धार्मिक और नैतिक शिक्षण केंद्र है, जहां बच्चों, युवाओं और बड़ों को जीवन मूल्यों की शिक्षा दी जाती है। इसी दृष्टिकोण के तहत पण्डित नितिन जी द्वारा जिनालय में पाठशाला के लिए अभिप्रेरित किया गया। इसके बाद आदिनाथ जिनालय जैन पाठशाला स्वास्तिक कॉलोनी, खैरवाड़ा (AJJPSK) के नाम से पाठशाला का अनावरण किया गया।

पाठशाला का संचालन माह के हर रविवार को रखा गया है। इसके संचालन के लिए संरक्षक शांतिलाल जी वखारिया, लक्ष्मी देवी, लीना देवी एवं पाठशाला शिक्षिका चन्दा देवी, दीपिका देवी, रीना देवी, पायल देवी, प्रियंका देवी, रुपल देवी, रुचिका देवी एवं खुश्बू देवी को मनोनीत किया गया।

इस दौरान सामाजिक कार्यकारिणी, कार्यकर्ता, महिला मंडल एवं प्रबुद्ध सामाजिक नागरिक उपस्थित रहे। आदिनाथ जिनालय में शुरू की गई यह पाठशाला बच्चों को धार्मिक एवं नैतिक शिक्षा से जोड़ने की पहल के रूप में सामने आई है।

Dharnendra Jain( Kherwara)

Dharnendra Jain( Kherwara)

नाम: धरणेन्द्र जैन

वर्तमान पद: सीनियर रिपोर्टर (प्रातः काल दैनिक, खेरवाड़ा विधानसभा)

कार्यक्षेत्र: खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र (खेरवाड़ा, ऋषभदेव, और नयागांव उपखंड क्षेत्र, जिला उदयपुर, राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन सहित सभी क्षेत्रों की खबरें

अनुभव: 30 वर्ष से अधिक

परिचय 

धरणेन्द्र जैन उदयपुर जिले के खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल दैनिक' में सीनियर रिपोर्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वह मुख्य रूप से खेरवाड़ा, ऋषभदेव और नयागांव उपखंड क्षेत्र को कवर करते हैं। धरणेन्द्र जैन राजनीति, क्राइम, स्थानीय प्रशासन सहित क्षेत्र के सभी प्रमुख विषयों पर नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

धरणेन्द्र जैन को पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन दशकों (30 वर्ष) से अधिक का व्यापक और लंबा अनुभव है:

  • वह साल 1995 से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर कार्यरत हैं।
  • उन्होंने वर्ष 1998 से 2018 तक लगातार 20 वर्षों तक 'दैनिक भास्कर' में खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए सीनियर रिपोर्टिंग की है।
  • वर्ष 2018 से वह लगातार 'प्रातः काल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र की कमान संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story