खेरवाड़ा में 2755 लाख की 15 सड़कों का शिलान्यास, मंत्री खराड़ी-सांसद रावत आएंगे
खेरवाड़ा में 12 सितंबर को मंत्री बाबूलाल खराड़ी और सांसद डॉ मन्नालाल रावत 2755 लाख की 15 सड़कों समेत कई कार्यों का शिलान्यास करेंगे।

खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर 12 सितंबर शनिवार को राज्य के जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी एवं उदयपुर सांसद डॉ मन्नालाल रावत एकदिवसीय दौरे पर आएंगे। इस दौरान 2755 लाख की लागत से बनने वाली 15 सड़कों सहित विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास और उद्घाटन किया जाएगा।
भाजपा के वरिष्ठ नेता पारस जैन ने बताया कि मंत्री बाबूलाल खराड़ी एवं सांसद डॉ मन्नालाल रावत 12 सितंबर शनिवार को प्रातः 9:30 बजे क्षेत्र के खुणादरी गांव पहुंचेंगे। यहां मुख्य मार्ग से खुणादरी जाने वाले मार्ग पर दो करोड़ की लागत से बनने वाले पुल का शिलान्यास करेंगे और ग्रामीणों को संबोधित करेंगे।
इसके बाद दोनों नेता सुबह 11:30 बजे ऋषभदेव कस्बे में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ऋषभदेव में नवनिर्मित डोम का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही 1.40 करोड़ की लागत से एनएच 48 से कृष्ना घाट वाया थाणा गांव सड़क का शिलान्यास कर सभा को संबोधित करेंगे।
दोपहर 12:30 बजे क्षेत्र की किकावत ग्राम पंचायत स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में डोम निर्माण एवं इंटरलॉकिंग टाइल्स के कार्य का शुभारंभ किया जाएगा। इसके बाद कलावत पंचायत में नवनिर्मित डोम का उद्घाटन कर ग्रामीणों की सभा को संबोधित करेंगे।
मंत्री खराड़ी एवं सांसद डॉ रावत दोपहर 2:00 बजे कल्याणपुर पहुंचेंगे। यहां प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनने वाली आठ सड़कों के कार्य का शिलान्यास किया जाएगा और दोनों नेता ग्रामीणों को संबोधित करेंगे।
इसके पश्चात सायं 4:00 बजे गोदावरी धाम परिसर में भाजपा खेरवाड़ा मंडल के कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करेंगे। शाम 5:30 बजे महुवाल पंचायत मुख्यालय स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय महुवाल में नवनिर्मित तीन कक्षा कक्ष का उद्घाटन कर ग्रामीणों की सभा को संबोधित करेंगे।
दौरे के दौरान मंत्री बाबूलाल खराड़ी के साथ क्षेत्र के पूर्व विधायक नानालाल अहारी, पूर्व उप जिला प्रमुख सुंदरलाल भाणावत एवं पूर्व प्रधान अमृतलाल डामोर भी साथ रहेंगे। खेरवाड़ा में एक ही दिन प्रस्तावित शिलान्यास और उद्घाटन कार्यक्रमों के चलते मंत्री एवं सांसद का यह दौरा क्षेत्र के विभिन्न विकास कार्यों से जुड़ा रहेगा।

Dharnendra Jain( Kherwara)
नाम: धरणेन्द्र जैन
वर्तमान पद: सीनियर रिपोर्टर (प्रातः काल दैनिक, खेरवाड़ा विधानसभा)
कार्यक्षेत्र: खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र (खेरवाड़ा, ऋषभदेव, और नयागांव उपखंड क्षेत्र, जिला उदयपुर, राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन सहित सभी क्षेत्रों की खबरें
अनुभव: 30 वर्ष से अधिक
परिचय
धरणेन्द्र जैन उदयपुर जिले के खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल दैनिक' में सीनियर रिपोर्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वह मुख्य रूप से खेरवाड़ा, ऋषभदेव और नयागांव उपखंड क्षेत्र को कवर करते हैं। धरणेन्द्र जैन राजनीति, क्राइम, स्थानीय प्रशासन सहित क्षेत्र के सभी प्रमुख विषयों पर नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
धरणेन्द्र जैन को पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन दशकों (30 वर्ष) से अधिक का व्यापक और लंबा अनुभव है:
- वह साल 1995 से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर कार्यरत हैं।
- उन्होंने वर्ष 1998 से 2018 तक लगातार 20 वर्षों तक 'दैनिक भास्कर' में खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए सीनियर रिपोर्टिंग की है।
- वर्ष 2018 से वह लगातार 'प्रातः काल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र की कमान संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।
