अघोषित बिजली कटौती से डेरी में आक्रोश, जीएसएस कर्मचारियों की गैरमौजूदगी पर सवाल
खेरवाड़ा के डेरी गांव में अघोषित बिजली कटौती से सैकड़ों ग्रामीण परेशान हैं। जीएसएस कर्मचारियों की गैरमौजूदगी और बार-बार बिजली बाधित होने को लेकर ग्रामीणों ने सहायक अभियंता से कार्रवाई की मांग की।

खेरवाड़ा। उपखंड नयागांव के सहायक अभियंता एवीवीएनएल के कार्यक्षेत्र के डेरी गांव में अघोषित बिजली कटौती को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। बिजली आपूर्ति व्यवस्था से परेशान सैकड़ों ग्रामीण जीएसएस पहुंचे और वहां तैनात कर्मचारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।
ग्रामीणों का आरोप है कि जीएसएस पर तैनात कर्मचारी अक्सर मौके से गायब रहते हैं। ग्रामीणों के अनुसार, आगे से बिजली लाइन शुरू होने के बावजूद जीएसएस पर बैठने वाला कर्मचारी बिजली काटकर चला जाता है। इसके चलते गांवों में बार-बार बिजली आपूर्ति बाधित होती है और ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
समस्या को लेकर ग्रामीणों ने सहायक अभियंता हरि वल्लभ नरोलिया से बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार करने, अघोषित कटौती पर रोक लगाने तथा जीएसएस पर कर्मचारियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण उन्हें लगातार परेशानी झेलनी पड़ रही है। मामले को लेकर ग्रामीणों में रोष बना हुआ है और उन्होंने बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार की मांग उठाई है।

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)
दिनेश कुमार जैन पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी और विश्वसनीय नाम हैं। उन्होंने पिछले लगभग 8 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनहित से जुड़े मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकारों तथा स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है।
उन्होंने जनवरी 2020 से प्रतिष्ठित समाचार पत्र दैनिक नवज्योति में संवाददाता, खेरवाड़ा एवं नयागांव ब्लॉक (जिला उदयपुर) के रूप में कार्य करते हुए तहसील एवं ब्लॉक स्तर की खबरों को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाया। इससे पूर्व वे लगभग दो वर्षों तक राजस्थान पत्रिका से भी जुड़े रहे, जहां उन्होंने क्षेत्रीय पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
खेरवाड़ा, नयागांव तथा आसपास के ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों की जमीनी समस्याओं, विकास कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं सामाजिक मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ रही है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित आधारित पत्रकारिता उनकी पहचान है।
वर्तमान में प्रातःकाल के साथ जुड़कर वे अपने व्यापक अनुभव और क्षेत्रीय समझ के माध्यम से पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और प्रभावशाली समाचार पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य समाज की आवाज को सशक्त मंच प्रदान करना तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।
