अच्छी बारिश की कामना को लेकर खेरवाड़ा में त्रिमेस ब्राह्मण समाज का उजेनी आयोजन
खेरवाड़ा में त्रिमेस ब्राह्मण समाज ने अच्छी बारिश और जनकल्याण की कामना से उजेनी कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें भजन-कीर्तन और महाप्रसादी हुई।

तस्वीर में श्री वादेश्वर हनुमान मंदिर खेरवाड़ा में उजेनी कार्यक्रम के दौरान पूजा-अर्चना करते, भजन गाते और महाप्रसादी ग्रहण करते समाजजन दिखाई दे रहे हैं।
श्री त्रिवेदी मेवाड़ा ब्राह्मण समाज खड़क क्षेत्र जवास की नगर इकाई खेरवाड़ा की ओर से क्षेत्र में अच्छी वर्षा और जनकल्याण की कामना को लेकर पारंपरिक उजेनी कार्यक्रम श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन श्री वादेश्वर हनुमान जी मंदिर खेरवाड़ा में हुआ, जिसमें समाज के महिला, पुरुष, युवा और बुजुर्गों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
त्रिमेस प्रवक्ता जयेश व्यास ने बताया कि आयोजन में समाजजनों ने भगवान से समय पर अच्छी बारिश, क्षेत्र की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की प्रार्थना की। कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद आयोजित भजन-कीर्तन में श्रद्धालुओं ने भगवान के भजनों का सामूहिक गायन किया, जिससे मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया।
भजन-कीर्तन के बाद हनुमान चालीसा का पाठ और आरती की गई। इसके पश्चात सभी समाजबंधुओं ने सामूहिक महाप्रसादी (भोज) का प्रसाद ग्रहण किया। हनुमानजी का वाघा अश्विन बंशीलाल त्रिवेदी की ओर से किया गया।
आयोजन में समाज के सभी वर्गों की सक्रिय भागीदारी रही। कार्यक्रम के माध्यम से आपसी भाईचारा, एकता और सामाजिक समरसता का संदेश भी दिया गया। समाज के वरिष्ठजनों ने कहा कि उजेनी जैसे पारंपरिक धार्मिक आयोजन सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। ऐसे आयोजन प्रकृति के प्रति आस्था और कृतज्ञता का भाव प्रकट करने के साथ समाज को एकजुट करने तथा नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने का कार्य करते हैं।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर सभी ने क्षेत्र में अच्छी वर्षा, खुशहाली, समृद्धि और जनकल्याण की मंगलकामना की। नगर इकाई अध्यक्ष धनेश्वर जोशी ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी समाजजनों का आभार व्यक्त किया।

Dharnendra Jain( Kherwara)
नाम: धरणेन्द्र जैन
वर्तमान पद: सीनियर रिपोर्टर (प्रातः काल दैनिक, खेरवाड़ा विधानसभा)
कार्यक्षेत्र: खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र (खेरवाड़ा, ऋषभदेव, और नयागांव उपखंड क्षेत्र, जिला उदयपुर, राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन सहित सभी क्षेत्रों की खबरें
अनुभव: 30 वर्ष से अधिक
परिचय
धरणेन्द्र जैन उदयपुर जिले के खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल दैनिक' में सीनियर रिपोर्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वह मुख्य रूप से खेरवाड़ा, ऋषभदेव और नयागांव उपखंड क्षेत्र को कवर करते हैं। धरणेन्द्र जैन राजनीति, क्राइम, स्थानीय प्रशासन सहित क्षेत्र के सभी प्रमुख विषयों पर नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
धरणेन्द्र जैन को पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन दशकों (30 वर्ष) से अधिक का व्यापक और लंबा अनुभव है:
- वह साल 1995 से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर कार्यरत हैं।
- उन्होंने वर्ष 1998 से 2018 तक लगातार 20 वर्षों तक 'दैनिक भास्कर' में खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए सीनियर रिपोर्टिंग की है।
- वर्ष 2018 से वह लगातार 'प्रातः काल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र की कमान संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।
