खेरवाड़ा में लाठियों-पत्थरों से युवक से मारपीट, हिस्ट्रीशीटर समेत चार पर केस दर्ज
खेरवाड़ा के परबिला गांव में युवक से लाठी, मुक्कों और पत्थरों से मारपीट का मामला दर्ज हुआ है। आरोपी में हिस्ट्रीशीटर भी शामिल है।

खेरवाड़ा थाना क्षेत्र के परबिला गांव में थाना ऋषभदेव क्षेत्र के कागदर गांव फला पानवा निवासी 20 वर्षीय कमलेश के साथ लाठियों, मुक्कों और पत्थरों से मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की रिपोर्ट पर खेरवाड़ा थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में आरोपी बनाए गए चार लोगों में खेरवाड़ा थाना का हिस्ट्रीशीटर भी शामिल है।
पुलिस के अनुसार कागदर गांव फला पानवा निवासी कमलेश पिता फत्ताराम कलासुआ, उम्र 20 वर्ष, पेशा मजदूरी, ने रिपोर्ट दी कि रात करीब 9 बजे वह अपने साथियों के साथ था। इसी दौरान बंजारीया निवासी हिमांशु पिता दिनेश डामोर, आशीष पिता रामचंद्र डामोर, राजपाल पिता रविप्रकाश डामोर तथा सचिन पिता मरताराम डामोर ने उनके साथ लाठियों, मुक्कों और पत्थरों से मारपीट करना शुरू कर दिया।
पीड़ित की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार राजपाल पिता रविप्रकाश डामोर खेरवाड़ा थाना का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं और उसे पाबंद भी कर रखा है।
मामले में थाना अधिकारी मनमंथ आढ़ा के निर्देशन में पुलिस कार्रवाई की जा रही है। प्रकरण की जांच सहायक उप निरीक्षक ईश्वर चंद्र खराड़ी द्वारा की जा रही है।
मारपीट के इस मामले में पुलिस आरोपियों के संबंध में जांच आगे बढ़ा रही है और दर्ज प्रकरण के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)
दिनेश कुमार जैन पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी और विश्वसनीय नाम हैं। उन्होंने पिछले लगभग 8 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनहित से जुड़े मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकारों तथा स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है।
उन्होंने जनवरी 2020 से प्रतिष्ठित समाचार पत्र दैनिक नवज्योति में संवाददाता, खेरवाड़ा एवं नयागांव ब्लॉक (जिला उदयपुर) के रूप में कार्य करते हुए तहसील एवं ब्लॉक स्तर की खबरों को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाया। इससे पूर्व वे लगभग दो वर्षों तक राजस्थान पत्रिका से भी जुड़े रहे, जहां उन्होंने क्षेत्रीय पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
खेरवाड़ा, नयागांव तथा आसपास के ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों की जमीनी समस्याओं, विकास कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं सामाजिक मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ रही है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित आधारित पत्रकारिता उनकी पहचान है।
वर्तमान में प्रातःकाल के साथ जुड़कर वे अपने व्यापक अनुभव और क्षेत्रीय समझ के माध्यम से पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और प्रभावशाली समाचार पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य समाज की आवाज को सशक्त मंच प्रदान करना तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।
