खेरवाड़ा के नव नियुक्त तहसीलदार मयूर शर्मा के पदभार ग्रहण करने पर रुद्र वाहिनी खेरवाड़ा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष मनीष सुथार के नेतृत्व में उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान रुद्र वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार मयूर शर्मा से मुलाकात कर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं एवं जनहित से जुड़े विषयों पर चर्चा की और उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।

संघ के मीडिया प्रभारी संजय मेघवाल ने बताया कि रुद्र वाहिनी संघ खेरवाड़ा ने प्रशासन एवं आमजन के बीच बेहतर समन्वय के साथ क्षेत्र के विकास एवं जनहित में सहयोग की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

इस अवसर पर संघ के प्रदेश महामंत्री सत्यजीत मीणा, रोहित लबाना, नगर उपाध्यक्ष मुकेश पटेल, कोषाध्यक्ष अजय मोची, सचिव गौरव वाधवानी, जीतू प्रजापत, अजय मोची, महामंत्री चंद्रेश चौहान, प्रवीण कलाल, संगठन मंत्री यश मोची सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

तहसीलदार मयूर शर्मा के पदभार ग्रहण के अवसर पर हुए इस स्वागत कार्यक्रम में रुद्र वाहिनी के पदाधिकारियों ने क्षेत्र की समस्याओं और जनहित के मुद्दों पर प्रशासन के साथ समन्वय बनाए रखने की प्रतिबद्धता जताई।

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

दिनेश कुमार जैन पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी और विश्वसनीय नाम हैं। उन्होंने पिछले लगभग 8 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनहित से जुड़े मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकारों तथा स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है।

उन्होंने जनवरी 2020 से प्रतिष्ठित समाचार पत्र दैनिक नवज्योति में संवाददाता, खेरवाड़ा एवं नयागांव ब्लॉक (जिला उदयपुर) के रूप में कार्य करते हुए तहसील एवं ब्लॉक स्तर की खबरों को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाया। इससे पूर्व वे लगभग दो वर्षों तक राजस्थान पत्रिका से भी जुड़े रहे, जहां उन्होंने क्षेत्रीय पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

खेरवाड़ा, नयागांव तथा आसपास के ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों की जमीनी समस्याओं, विकास कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं सामाजिक मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ रही है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित आधारित पत्रकारिता उनकी पहचान है।

वर्तमान में प्रातःकाल के साथ जुड़कर वे अपने व्यापक अनुभव और क्षेत्रीय समझ के माध्यम से पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और प्रभावशाली समाचार पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य समाज की आवाज को सशक्त मंच प्रदान करना तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।

Next Story