खेरवाड़ा पंचायत समिति वार्डों का आरक्षण घोषित, एसटी ओपन प्रधान पद की लॉटरी खुली
खेरवाड़ा पंचायत समिति में वार्डों के आरक्षण की लॉटरी प्रक्रिया पूरी हो गई। एसटी ओपन प्रधान पद के साथ विभिन्न वार्डों को अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, सामान्य और महिला वर्ग के लिए आरक्षित किया गया।

खेरवाड़ा पंचायत समिति प्रधान पद के लिए एसटी ओपन की लॉटरी खुली है। वहीं पंचायत समिति सदस्य निर्वाचन के लिए वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया के तहत लॉटरी निकाली गई। लॉटरी के माध्यम से पंचायत समिति के विभिन्न वार्डों को अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, सामान्य एवं महिला वर्ग के लिए आरक्षित किए जाने की घोषणा की गई।
लॉटरी के अनुसार वार्ड संख्या 13 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया है। वार्ड संख्या 04 एवं 08 सामान्य वर्ग के लिए निर्धारित किए गए हैं। सामान्य महिला वर्ग के लिए वार्ड संख्या 05 व 10 आरक्षित किए गए हैं।
इसी प्रकार अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए वार्ड संख्या 03, 06, 11, 15, 16 एवं 17 आरक्षित किए गए हैं। अनुसूचित जनजाति महिला वर्ग के लिए वार्ड संख्या 01, 02, 07, 09, 12 एवं 14 आरक्षित किए गए हैं।
लॉटरी प्रक्रिया पूरी होने के बाद खेरवाड़ा पंचायत समिति के सभी वार्डों की आरक्षण स्थिति स्पष्ट हो गई है। आरक्षण के अनुसार संबंधित वर्गों के अभ्यर्थी आगामी पंचायत समिति सदस्य निर्वाचन में भाग ले सकेंगे।

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)
दिनेश कुमार जैन पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी और विश्वसनीय नाम हैं। उन्होंने पिछले लगभग 8 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनहित से जुड़े मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकारों तथा स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है।
उन्होंने जनवरी 2020 से प्रतिष्ठित समाचार पत्र दैनिक नवज्योति में संवाददाता, खेरवाड़ा एवं नयागांव ब्लॉक (जिला उदयपुर) के रूप में कार्य करते हुए तहसील एवं ब्लॉक स्तर की खबरों को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाया। इससे पूर्व वे लगभग दो वर्षों तक राजस्थान पत्रिका से भी जुड़े रहे, जहां उन्होंने क्षेत्रीय पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
खेरवाड़ा, नयागांव तथा आसपास के ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों की जमीनी समस्याओं, विकास कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं सामाजिक मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ रही है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित आधारित पत्रकारिता उनकी पहचान है।
वर्तमान में प्रातःकाल के साथ जुड़कर वे अपने व्यापक अनुभव और क्षेत्रीय समझ के माध्यम से पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और प्रभावशाली समाचार पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य समाज की आवाज को सशक्त मंच प्रदान करना तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।
