खेरवाड़ा स्थित मुख्य खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (विद्यालय शिक्षा) राजस्थान, खंड खेरवाड़ा की कार्यकारिणी एवं कार्यकर्ताओं की ओर से नवीन पद पर पदोन्नति के बाद कार्यग्रहण करने वाले अधिकारियों एवं कार्मिकों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम के दौरान नवपदस्थापित अधिकारियों का सम्मान करते हुए संगठन ने कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा की।

इस अवसर पर डॉ. चिराग शर्मा (अतिरिक्त मुख्य खंड शिक्षा अधिकारी), महेश जोशी (संदर्भ व्यक्ति), प्रदीप अहारी (संदर्भ व्यक्ति), मुकेश कुमार मीणा (प्रधानाचार्य), कल्पेश उपाध्याय (सहायक प्रधानाचार्य) सहित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का तिलक लगाकर, उपरना एवं पगड़ी पहनाकर सम्मान किया गया।

कार्यक्रम के दौरान संगठनात्मक स्तर पर कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं एवं लंबित प्रकरणों को लेकर उपस्थित अधिकारीगण से विस्तृत वार्ता की गई। अधिकारियों ने कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनके शीघ्र एवं यथासंभव तत्काल समाधान का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ खंड खेरवाड़ा, जिला उदयपुर के पूर्व जिलाध्यक्ष डाया लाल कलाल, अध्यक्ष मगन लाल डामोर, मंत्री दिनेश कुमार पटेल, महिला जिला उपाध्यक्ष पुष्पा मीणा, प्रदेश प्रतिनिधि अनिल कुमार व्यास सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन नवपदस्थापित अधिकारियों एवं कार्मिकों के सम्मान तथा कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के प्रति अधिकारियों के आश्वासन के साथ हुआ।

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

दिनेश कुमार जैन पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी और विश्वसनीय नाम हैं। उन्होंने पिछले लगभग 8 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनहित से जुड़े मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकारों तथा स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है।

उन्होंने जनवरी 2020 से प्रतिष्ठित समाचार पत्र दैनिक नवज्योति में संवाददाता, खेरवाड़ा एवं नयागांव ब्लॉक (जिला उदयपुर) के रूप में कार्य करते हुए तहसील एवं ब्लॉक स्तर की खबरों को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाया। इससे पूर्व वे लगभग दो वर्षों तक राजस्थान पत्रिका से भी जुड़े रहे, जहां उन्होंने क्षेत्रीय पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

खेरवाड़ा, नयागांव तथा आसपास के ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों की जमीनी समस्याओं, विकास कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं सामाजिक मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ रही है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित आधारित पत्रकारिता उनकी पहचान है।

वर्तमान में प्रातःकाल के साथ जुड़कर वे अपने व्यापक अनुभव और क्षेत्रीय समझ के माध्यम से पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और प्रभावशाली समाचार पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य समाज की आवाज को सशक्त मंच प्रदान करना तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।

Next Story