नेमिनाथ मंदिर में हुआ बड़ा प्रतिक्रमण, श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से लिया धर्मलाभ
खेरवाड़ा के श्री नेमिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पर्युषण पर्व के भाद्रपद शुक्ल बारस पर बड़े प्रतिक्रमण का आयोजन हुआ। महिला-पुरुष साधर्मीजन ने सहभागिता की और भगवान शांतिनाथ के चारित्र का स्वाध्याय किया।

तस्वीर में खेरवाड़ा के श्री नेमिनाथ दिगंबर जैन मंदिर परिसर में बड़े प्रतिक्रमण के आयोजन के दौरान बैठी जैन समाज की महिलाएं और साधर्मीजन नजर आ रहे हैं।
खेरवाड़ा के सदर बाजार स्थित श्री नेमिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पर्युषण पर्व के भाद्रपद शुक्ल बारस के अवसर पर बुधवार शाम बड़े प्रतिक्रमण का आयोजन हुआ। दिगंबर दशा हुमड़ जैन समाज के महिला-पुरुष साधर्मीजन बड़ी संख्या में इसमें शामिल हुए और धर्मलाभ लिया।
समाज अध्यक्ष सतीश पंचोली एवं मंत्री सौरभ शाह ने बताया कि बड़े प्रतिक्रमण का वाचन कन्हैयालाल शाह ने कराया। उन्होंने प्रतिक्रमण की विभिन्न क्रियाओं एवं उनके भावार्थ को समझाते हुए आत्मावलोकन, संयम, क्षमाभाव और धर्माचरण के महत्व पर प्रकाश डाला। श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ प्रतिक्रमण में सहभागिता की।
प्रतिक्रमण के पश्चात भगवान शांतिनाथ के चारित्र का स्वाध्याय किया गया। धार्मिक आयोजन के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा।
इस अवसर पर वीरेंद्र वखारिया, बंशीलाल गांधी, रमेश पंचोली, नयना पंचोली, वर्षा पंचोली, कंचन पंचोली, शारदा पंचोली, उषा शाह, चंद्रा शाह, अंजु वखारिया, ममता वखारिया, सरोज पंचोली, कल्पना गांधी, विमला गांधी एवं सुशीला देवी पंचोली सहित बड़ी संख्या में साधर्मीजन उपस्थित रहे।

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)
दिनेश कुमार जैन पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी और विश्वसनीय नाम हैं। उन्होंने पिछले लगभग 8 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनहित से जुड़े मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकारों तथा स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है।
उन्होंने जनवरी 2020 से प्रतिष्ठित समाचार पत्र दैनिक नवज्योति में संवाददाता, खेरवाड़ा एवं नयागांव ब्लॉक (जिला उदयपुर) के रूप में कार्य करते हुए तहसील एवं ब्लॉक स्तर की खबरों को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाया। इससे पूर्व वे लगभग दो वर्षों तक राजस्थान पत्रिका से भी जुड़े रहे, जहां उन्होंने क्षेत्रीय पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
खेरवाड़ा, नयागांव तथा आसपास के ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों की जमीनी समस्याओं, विकास कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं सामाजिक मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ रही है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित आधारित पत्रकारिता उनकी पहचान है।
वर्तमान में प्रातःकाल के साथ जुड़कर वे अपने व्यापक अनुभव और क्षेत्रीय समझ के माध्यम से पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और प्रभावशाली समाचार पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य समाज की आवाज को सशक्त मंच प्रदान करना तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।
