खेरवाड़ा। सदर बाजार स्थित श्री नेमिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पर्युषण पर्व के भाद्रपद शुक्ल बारस के अवसर पर बुधवार शाम बड़े प्रतिक्रमण का आयोजन हुआ। इसमें दिगंबर दशा हुमड़ जैन समाज के साधर्मी महिला-पुरुषों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ लिया।

समाज अध्यक्ष सतीश पंचोली एवं मंत्री सौरभ शाह ने बताया कि बड़े प्रतिक्रमण का वाचन कन्हैयालाल शाह ने कराया। उन्होंने प्रतिक्रमण की विभिन्न क्रियाओं एवं उनके भावार्थ को विस्तार से समझाते हुए आत्मावलोकन, संयम, क्षमाभाव एवं धर्माचरण के महत्व की जानकारी दी। श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ प्रतिक्रमण में सहभागिता की।

प्रतिक्रमण के पश्चात भगवान शांतिनाथ के चारित्र का स्वाध्याय किया गया। पर्युषण पर्व के दौरान आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम से मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा।

इस अवसर पर वीरेंद्र वखारिया, बंशीलाल गांधी, रमेश पंचोली, नयना पंचोली, वर्षा पंचोली, कंचन पंचोली, शारदा पंचोली, उषा शाह, चंद्रा शाह, अंजु वखारिया, ममता वखारिया, सरोज पंचोली, कल्पना गांधी, विमला गांधी एवं सुशीला देवी पंचोली सहित बड़ी संख्या में साधर्मीजन उपस्थित रहे।

Dharnendra Jain( Kherwara)

Dharnendra Jain( Kherwara)

नाम: धरणेन्द्र जैन

वर्तमान पद: सीनियर रिपोर्टर (प्रातः काल दैनिक, खेरवाड़ा विधानसभा)

कार्यक्षेत्र: खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र (खेरवाड़ा, ऋषभदेव, और नयागांव उपखंड क्षेत्र, जिला उदयपुर, राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन सहित सभी क्षेत्रों की खबरें

अनुभव: 30 वर्ष से अधिक

परिचय 

धरणेन्द्र जैन उदयपुर जिले के खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल दैनिक' में सीनियर रिपोर्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वह मुख्य रूप से खेरवाड़ा, ऋषभदेव और नयागांव उपखंड क्षेत्र को कवर करते हैं। धरणेन्द्र जैन राजनीति, क्राइम, स्थानीय प्रशासन सहित क्षेत्र के सभी प्रमुख विषयों पर नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

धरणेन्द्र जैन को पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन दशकों (30 वर्ष) से अधिक का व्यापक और लंबा अनुभव है:

  • वह साल 1995 से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर कार्यरत हैं।
  • उन्होंने वर्ष 1998 से 2018 तक लगातार 20 वर्षों तक 'दैनिक भास्कर' में खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए सीनियर रिपोर्टिंग की है।
  • वर्ष 2018 से वह लगातार 'प्रातः काल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र की कमान संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story