खेरवाड़ा। समाज की जाजम पर बैठकर एक-दूसरे के साथ संवाद स्थापित करना ही विकास की पहली सीढ़ी है। इसी उद्देश्य के साथ कनबई में मोड मेवाड़ा कलाल समाज के दस गांवों के प्रतिनिधियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्रुप अध्यक्ष धूलेश्वर कलाल ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में समाज संरक्षक नारायणलाल पादर ने उपस्थिति दर्ज कराई। इस अवसर पर समाज के सर्वांगीण विकास और एकजुटता के संकल्प पर व्यापक चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए ग्रुप अध्यक्ष धूलेश्वर कलाल ने कहा कि समाज की जाजम पर नियमित उपस्थिति न केवल व्यक्ति का सम्मान बढ़ाती है, बल्कि उसे श्रेष्ठ संस्कार भी प्रदान करती है। उन्होंने समाज के सभी बंधुओं का आह्वान किया कि यदि हम संगठित होकर कार्य करेंगे, तो ही समाज का समग्र विकास संभव है। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि एकता के माध्यम से ही गरीब और जरूरतमंद परिवारों तक हर संभव सहायता पहुंचाई जा सकती है।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में रमेशचंद्र छानी, गहरीलाल, कपिल और हेमंत कलाल उपस्थित रहे। इस दौरान वक्ताओं ने शिक्षा और समाज सेवा के महत्व को रेखांकित किया। गहरीलाल ने अभिभावकों से बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ संस्कारवान बनाने का आग्रह किया। वहीं, रमेशचंद्र एवं नारायणलाल ने कहा कि समाज सेवा के लिए समय, श्रम और धन का समर्पण अनिवार्य है। इसी सेवा भावना से समाज को आदर्श नेतृत्व और नई दिशा प्राप्त होती है। बैठक में मणिलाल, वेलजी महिडा, विनोद, चुन्नीलाल, कांतिलाल छानी, शांतिलाल, अरविंद डबायचा, रमेश, गोपाल, मुकेश, धर्मेंद्र, कुरिचंद, मोहन, फतेहलाल, विमल, प्रकाश, नवीन, चिमन, देवीलाल, नाथालाल पाटिया, रामचंद्र, केतन, विनोद बलीचा और बालकृष्ण पादर सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन समाज सचिव एडवोकेट हेमंत कलाल ने किया, जबकि अंत में कपिल एवं नारायणलाल कलाल ने सभी अतिथियों और समाजजनों का आभार व्यक्त किया। यह बैठक समाज की प्रगति और सामाजिक एकता के नए संकल्पों के साथ संपन्न हुई।

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

दिनेश कुमार जैन पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी और विश्वसनीय नाम हैं। उन्होंने पिछले लगभग 8 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनहित से जुड़े मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकारों तथा स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है।

उन्होंने जनवरी 2020 से प्रतिष्ठित समाचार पत्र दैनिक नवज्योति में संवाददाता, खेरवाड़ा एवं नयागांव ब्लॉक (जिला उदयपुर) के रूप में कार्य करते हुए तहसील एवं ब्लॉक स्तर की खबरों को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाया। इससे पूर्व वे लगभग दो वर्षों तक राजस्थान पत्रिका से भी जुड़े रहे, जहां उन्होंने क्षेत्रीय पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

खेरवाड़ा, नयागांव तथा आसपास के ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों की जमीनी समस्याओं, विकास कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं सामाजिक मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ रही है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित आधारित पत्रकारिता उनकी पहचान है।

वर्तमान में प्रातःकाल के साथ जुड़कर वे अपने व्यापक अनुभव और क्षेत्रीय समझ के माध्यम से पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और प्रभावशाली समाचार पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य समाज की आवाज को सशक्त मंच प्रदान करना तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।

Next Story