खेरवाड़ा में मोड़ मेवाड़ा कलाल समाज इकाई की कार्यकारिणी का गठन समाज के संगठन को मजबूत करने और सामाजिक गतिविधियों को प्रभावी रूप से संचालित करने के उद्देश्य से किया गया। इकाई प्रमुख पन्नालाल कलाल, संरक्षक मगनलाल कान जी कारछा एवं दिनेश भूधर तथा वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रेमचंद बलमजी आमझेरा और वरिष्ठ उपाध्यक्ष युवा नरेंद्र कुमार शिशोद के निर्देशन में कार्यकारिणी का गठन किया गया।

कार्यकारिणी में इकाई उपाध्यक्ष के रूप में आरसी बालेश्वर, जयकुमार, गट्टू लाल, प्रेमचंद एवं देवीलाल को मनोनीत किया गया। महामंत्री पद पर नारायण लाल जीवन खेरवाड़ा, सह महामंत्री पद पर भरत बंजारिया, सचिव पद पर अजय नाथूलाल बंजारिया, सहसचिव पद पkherwada-mod-mevada-kalal-samaj-executive-formationर जयप्रकाश जीवन अमझेरा, कोषाध्यक्ष पद पर दिलीप कांतिलाल कारछा तथा सह कोषाध्यक्ष पद पर जितेंद्र लालचंद पलसिया को मनोनीत किया गया।

संगठन मंत्री के रूप में महेश चंद्र अमर जी तथा सहायक संगठन मंत्री के रूप में अरविंद शिशोद एवं दिलीप अमृतलाल पलसिया को जिम्मेदारी दी गई। वहीं मीडिया प्रभारी के रूप में विपिन देवीलाल एवं लोकेश प्रकाशचंद्र को मनोनीत किया गया।

कार्यकारिणी गठन के तहत इकाई में 6 सदस्यों को विवाह प्रभारी, 6 सदस्यों को मंत्री, 7 सदस्यों को कार्यकारिणी सदस्य, 10 सदस्यों को वरिष्ठ सलाहकार एवं न्याय समिति तथा 6 सदस्यों को चल-अचल संपत्ति प्रभारी मनोनीत किया गया।

इसी क्रम में महिला प्रकोष्ठ में वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में दीपिका महेश खेरवाड़ा एवं इंदु बाला महिपाल महुदरा को मनोनीत किया गया। महिला उपाध्यक्ष पद पर 9 महिलाओं को स्थान प्रदान किया गया।

नवनियुक्त पदाधिकारियों ने समाज की एकजुटता, सामाजिक समरसता एवं संगठन को मजबूत बनाने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया। कार्यकारिणी का यह गठन समाज की विभिन्न सामाजिक गतिविधियों को व्यवस्थित रूप से संचालित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम के रूप में सामने आया। फोटो, नवमनोनित पदाधिकारी।

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

दिनेश कुमार जैन पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी और विश्वसनीय नाम हैं। उन्होंने पिछले लगभग 8 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनहित से जुड़े मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकारों तथा स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है।

उन्होंने जनवरी 2020 से प्रतिष्ठित समाचार पत्र दैनिक नवज्योति में संवाददाता, खेरवाड़ा एवं नयागांव ब्लॉक (जिला उदयपुर) के रूप में कार्य करते हुए तहसील एवं ब्लॉक स्तर की खबरों को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाया। इससे पूर्व वे लगभग दो वर्षों तक राजस्थान पत्रिका से भी जुड़े रहे, जहां उन्होंने क्षेत्रीय पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

खेरवाड़ा, नयागांव तथा आसपास के ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों की जमीनी समस्याओं, विकास कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं सामाजिक मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ रही है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित आधारित पत्रकारिता उनकी पहचान है।

वर्तमान में प्रातःकाल के साथ जुड़कर वे अपने व्यापक अनुभव और क्षेत्रीय समझ के माध्यम से पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और प्रभावशाली समाचार पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य समाज की आवाज को सशक्त मंच प्रदान करना तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।

Next Story