खेरवाड़ा। क्षेत्र में अच्छी बारिश, सुख-शांति और समृद्धि की कामना को लेकर स्थानीय दिगंबर जैन समाज की ओर से गुरुवार को शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर प्रांगण में धार्मिक कार्यक्रमों और अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। समाजजनों ने इंद्र देव से अच्छी बारिश की प्रार्थना के साथ विश्व शांति एवं समृद्धि की कामना की।

दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष रमेश चंद्र कोठारी एवं महामंत्री भूपेंद्र कुमार जैन ने बताया कि प्रातःकाल मंदिर में जलाभिषेक, शांतिधारा, विशेष पूजा और महाआरती का आयोजन किया गया। धार्मिक अनुष्ठानों के दौरान क्षेत्र में अच्छी बारिश के साथ विश्व शांति एवं समृद्धि की कामना की गई।

जलाभिषेक एवं शांतिधारा का लाभ बसंत कुमार पन्नालाल कोठारी परिवार एवं शकुंतला देवी श्याम सुंदर कोठारी परिवार द्वारा प्राप्त किया गया।

सायंकाल शांतिनाथ मंदिर स्थित सभागार में श्रद्धालुओं ने णमोकार महामंत्र का जाप किया और विधान में भाग लिया। कार्यक्रम में प्रभारी लक्ष्मी लाल गनोडिया, श्याम सुंदर कोठारी, रतनलाल चंदावत, दिनेश कोठारी, हसमुख जैन, पुष्कर पंचोली, नागेंद्र कोठारी, दिलीप पंचोली, नरेंद्र मेहता, भरत जैन, पारस जैन, अंकित गांधी, प्रफुल्ल जैन, दिलीप गांधी, शकुंतला देवी कोठारी, अंजू कोठारी, कनक देवी वानावत, मुन्नी देवी कोठारी, रेनू पंचोली, लीलादेवी चंदावत, अर्चना जैन, प्रेमलता चंदावत सहित समाजजन, महिला परिषद सदस्य एवं युवा परिषद अध्यक्ष विक्रांत कोठारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की।

कार्यक्रम का संचालन महामंत्री भूपेंद्र कुमार जैन ने किया। आभार समाज के अध्यक्ष रमेश चंद्र कोठारी ने ज्ञापित किया। धार्मिक आयोजनों के माध्यम से समाजजनों ने क्षेत्र में अच्छी बारिश के साथ सुख, शांति, समृद्धि और विश्व शांति की कामना की।

Dharnendra Jain( Kherwara)

Dharnendra Jain( Kherwara)

नाम: धरणेन्द्र जैन

वर्तमान पद: सीनियर रिपोर्टर (प्रातः काल दैनिक, खेरवाड़ा विधानसभा)

कार्यक्षेत्र: खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र (खेरवाड़ा, ऋषभदेव, और नयागांव उपखंड क्षेत्र, जिला उदयपुर, राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन सहित सभी क्षेत्रों की खबरें

अनुभव: 30 वर्ष से अधिक

परिचय 

धरणेन्द्र जैन उदयपुर जिले के खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल दैनिक' में सीनियर रिपोर्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वह मुख्य रूप से खेरवाड़ा, ऋषभदेव और नयागांव उपखंड क्षेत्र को कवर करते हैं। धरणेन्द्र जैन राजनीति, क्राइम, स्थानीय प्रशासन सहित क्षेत्र के सभी प्रमुख विषयों पर नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

धरणेन्द्र जैन को पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन दशकों (30 वर्ष) से अधिक का व्यापक और लंबा अनुभव है:

  • वह साल 1995 से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर कार्यरत हैं।
  • उन्होंने वर्ष 1998 से 2018 तक लगातार 20 वर्षों तक 'दैनिक भास्कर' में खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए सीनियर रिपोर्टिंग की है।
  • वर्ष 2018 से वह लगातार 'प्रातः काल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र की कमान संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story