खेरवाड़ा उपखण्ड अधिकारी शिवन्या गुप्ता के निर्देशन में सोमवार को खेरवाड़ा तहसील की ग्राम पंचायत कानपुर में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर स्थानीय ग्रामीणों के लिए वरदान साबित हुआ, जहाँ विभिन्न विभागों की सेवाओं का लाभ एक ही छत के नीचे पाकर 272 से अधिक ग्रामीण लाभान्वित हुए। शिविर में नायब तहसीलदार रेवत राम, बीसीएमएचओ डॉ. अरुण मीणा, सहायक विकास अधिकारी अरुण कुमार सिंह तथा मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा उपखंड स्तरीय शिविर प्रभारी जयदीप जैन सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

प्रशासनिक एवं राजस्व सेवाओं के तहत शिविर में 15 नामांतरण, 9 शुद्धिकरण, 2 फार्मर रजिस्ट्री, 5 पेंशन सत्यापन, 2 पेंशन आवेदन, 2 पालनहार योजना आवेदन, 19 जन्म प्रमाण पत्र, 3 विवाह पंजीयन एवं 5 नए विद्युत कनेक्शन से संबंधित कार्य मौके पर ही त्वरित गति से संपन्न किए गए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा चिकित्सा शिविर आयोजित कर 101 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई, 5 संभावित रोगियों की क्षय रोग स्क्रीनिंग हुई तथा 1 पात्र लाभार्थी का वय वंदन योजना में पंजीकरण सुनिश्चित किया गया। पशुपालन विभाग की सक्रियता से 28 पशुओं का मंगला पशु बीमा किया गया, वहीं 75 पशुओं का उपचार कर पशुपालकों को राहत प्रदान की गई।

शिविर के दौरान अधिकारियों ने प्रमाण पत्र एवं आवश्यक दस्तावेज लाभार्थियों को स्वयं अपने हाथों से प्रदान किए। एक ही स्थान पर सरकारी सेवाओं की सुलभ उपलब्धता से ग्रामीणों में भारी उत्साह देखा गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शिता और त्वरित गति से अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना है, ताकि आमजन को कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

दिनेश कुमार जैन पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी और विश्वसनीय नाम हैं। उन्होंने पिछले लगभग 8 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनहित से जुड़े मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकारों तथा स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है।

उन्होंने जनवरी 2020 से प्रतिष्ठित समाचार पत्र दैनिक नवज्योति में संवाददाता, खेरवाड़ा एवं नयागांव ब्लॉक (जिला उदयपुर) के रूप में कार्य करते हुए तहसील एवं ब्लॉक स्तर की खबरों को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाया। इससे पूर्व वे लगभग दो वर्षों तक राजस्थान पत्रिका से भी जुड़े रहे, जहां उन्होंने क्षेत्रीय पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

खेरवाड़ा, नयागांव तथा आसपास के ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों की जमीनी समस्याओं, विकास कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं सामाजिक मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ रही है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित आधारित पत्रकारिता उनकी पहचान है।

वर्तमान में प्रातःकाल के साथ जुड़कर वे अपने व्यापक अनुभव और क्षेत्रीय समझ के माध्यम से पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और प्रभावशाली समाचार पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य समाज की आवाज को सशक्त मंच प्रदान करना तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।

Next Story