ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में गांधी-शास्त्री जयंती समारोहपूर्वक मनाई, विधायक परमार ने बताए सिद्धांत
खेरवाड़ा ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। विधायक डॉक्टर दयाराम परमार ने दोनों नेताओं के जीवन, विचारों और सिद्धांतों पर जानकारी दी।

तस्वीर में खेरवाड़ा ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय के भीतर आयोजित जयंती समारोह के दौरान महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री की तस्वीर के समक्ष खड़े कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता नजर आ रहे हैं।
खेरवाड़ा। महात्मा गांधी एवं देश के दूसरे प्रधानमंत्री स्वर्गीय लालबहादुर शास्त्री की जयंती 2 अक्टूबर को ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय खेरवाड़ा में समारोहपूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम में विधायक डॉक्टर दयाराम परमार मुख्य अतिथि रहे। इस दौरान महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री के जीवन, विचारों और सिद्धांतों पर वक्ताओं ने प्रकाश डाला।
मुख्य अतिथि विधायक डॉक्टर दयाराम परमार ने महात्मा गांधी की जीवनी और उनके सिद्धांतों की जानकारी देते हुए कहा कि महात्मा गांधी स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक एवं भारत के राष्ट्रपिता के रूप में प्रसिद्ध हैं। दक्षिणी अफ्रीका में उन्होंने सत्याग्रह आंदोलन का प्रयोग किया और भारत लौटकर सत्याग्रह शुरू किया।
उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के मुख्य सिद्धांत हमेशा सत्य का पालन करना, अहिंसा के माध्यम से अन्याय का विरोध करना, सत्य और आत्मबल के माध्यम से संघर्ष करना तथा सरल जीवन और उच्च विचार रखना थे। समाज के सभी वर्गों के कल्याण की भावना, स्वदेशी वस्तुओं और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना भी महात्मा गांधी के प्रमुख सिद्धांतों में शामिल थे। उन्होंने कहा कि उनके सिद्धांतों का पालन करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
डॉक्टर परमार ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लालबहादुर शास्त्री के जीवन एवं सिद्धांतों की भी विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि लालबहादुर शास्त्री देश के दूसरे प्रधानमंत्री थे। उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लिया और स्वतंत्रता के बाद विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया। प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने देश की एकता, सुरक्षा और कृषि पर विशेष ध्यान दिया तथा ‘जय जवान, जय किसान’ का प्रसिद्ध नारा दिया।
विधायक परमार ने बताया कि लालबहादुर शास्त्री के प्रमुख सिद्धांतों में सादगी और ईमानदारी, सत्य और नैतिक जीवन जीना, देशभक्ति, राष्ट्रहित को सर्वोच्च महत्व देना, अनुशासन, कर्तव्य एवं ईमानदारी का पालन करना, देश को मजबूत और आत्मनिर्भर बनाना, देश की सुरक्षा और खाद्य सुरक्षा को महत्व देना तथा राष्ट्र एवं समाज की सेवा के लिए समर्पण शामिल था।
इससे पूर्व अतिथियों ने महात्मा गांधी एवं लालबहादुर शास्त्री की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
जयंती समारोह की अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिनेश मीणा ने की। देहात जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष कान्ति लाल पटेल, महिला उपाध्यक्ष पुष्पा मीणा, संगठन महासचिव गजेन्द्र कोठारी और पन्नालाल परमार विशिष्ट अतिथि रहे।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस महिला अध्यक्ष कमला देवी परमार, अनुसूचित जाति अध्यक्ष मोहनलाल मेघवाल, उपाध्यक्ष लक्षमण भगोरा, अब्दुल रज्जाक मकरानी, देहात जिला ओबीसी सचिव लोकेश बसेर, पूर्व उप प्रधान सुन्दरलाल अहारी, ब्लॉक संगठन महासचिव प्रदीप भणात, महासचिव नफीसा बानो, रतन लिम्बात, मोहसिन मकरानी, पूर्व पंचायत समिति सदस्य अब्दुल रहीम मकरानी, कांग्रेस मंडल अध्यक्ष नवाघरा विरेन्द्र सिंह गरासिया, जवास मंडल अध्यक्ष थावरचंद डामोर, भणादा मंडल अध्यक्ष शंभु लाल खराड़ी, नयागांव मंडल अध्यक्ष बसन्त कुमार सोलविया, पूर्व सरपंच लक्ष्मण डामोर, हिंसा सरपंच बाबूलाल मीणा, मन्नु लाल खराड़ी, लोकेश खराड़ी, अर्जुन लाल परमार, धर्मिचन्द पाण्डोर ब्लॉक सेवादल अध्यक्ष, थावरचंद झोथरी, सरपंच शारदा परमार, शारदा मीणा, जीवरा गरासिया, नान सिंह गरासिया, पूर्व सरपंच हरीश खराड़ी, पूर्व उप सरपंच दिनेश मीणा बदला, बन्शीलाल बरण्डा, रणजीत भगोरा, लक्ष्मण पचोला, लाल भाई पटेल, भीखा लाल पटेल, गोपाल पटेल, वरिष्ठ कांग्रेसी गोमजी भाई सालवी, प्रभुलाल मेघवाल, शंकरलाल डोडियार, साकरचन्द लट्टा, पूर्व सरपंच मगनलाल गरासिया, सुखलाल गरासिया, पन्नालाल खराड़ी, शान्ति ला खराड़ी और शंकरलाल सालवी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Dharnendra Jain( Kherwara)
नाम: धरणेन्द्र जैन
वर्तमान पद: सीनियर रिपोर्टर (प्रातः काल दैनिक, खेरवाड़ा विधानसभा)
कार्यक्षेत्र: खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र (खेरवाड़ा, ऋषभदेव, और नयागांव उपखंड क्षेत्र, जिला उदयपुर, राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन सहित सभी क्षेत्रों की खबरें
अनुभव: 30 वर्ष से अधिक
परिचय
धरणेन्द्र जैन उदयपुर जिले के खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल दैनिक' में सीनियर रिपोर्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वह मुख्य रूप से खेरवाड़ा, ऋषभदेव और नयागांव उपखंड क्षेत्र को कवर करते हैं। धरणेन्द्र जैन राजनीति, क्राइम, स्थानीय प्रशासन सहित क्षेत्र के सभी प्रमुख विषयों पर नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
धरणेन्द्र जैन को पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन दशकों (30 वर्ष) से अधिक का व्यापक और लंबा अनुभव है:
- वह साल 1995 से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर कार्यरत हैं।
- उन्होंने वर्ष 1998 से 2018 तक लगातार 20 वर्षों तक 'दैनिक भास्कर' में खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए सीनियर रिपोर्टिंग की है।
- वर्ष 2018 से वह लगातार 'प्रातः काल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र की कमान संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।
