महावीर इंटरनेशनल केंद्र खेरवाड़ा के संयुक्त तत्वावधान में पिम्स मल्टी सुपर-स्पेशलिटी हॉस्पिटल, उदयपुर द्वारा 10 सितंबर 2026 को निःशुल्क नेत्र जांच एवं विशेषज्ञ परामर्श शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर का उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को स्थानीय स्तर पर विशेषज्ञ नेत्र चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराना है।

केंद्र के अध्यक्ष मुकेश कलाल एवं सचिव जितेंद्र जैन ने बताया कि शिविर में पिम्स मल्टी सुपर-स्पेशलिटी हॉस्पिटल के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. नितिश कथुरिया, कंसल्टेंट फेको-रिफ्रेक्टिव एवं कॉर्निया सर्जन, मरीजों की जांच कर विशेषज्ञ परामर्श देंगे। शिविर का आयोजन प्रातः 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक किया जाएगा।

शिविर पार्श्वनाथ हॉस्पिटल, पारस मेडिकल, एसबीआई बैंक रोड, खेरवाड़ा में आयोजित होगा। यहां मोतियाबिंद, कॉर्निया, रेटिना, कालापानी (ग्लूकोमा), भेंगापन सहित बच्चों एवं बड़ों के विभिन्न नेत्र रोगों की जांच और विशेषज्ञ परामर्श उपलब्ध रहेगा।

आयोजकों के अनुसार, जांच के बाद चयनित मरीजों को विशेष छूट का लाभ भी दिया जाएगा। क्षेत्रवासियों से अधिकाधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर निःशुल्क नेत्र जांच एवं विशेषज्ञ परामर्श का लाभ लेने की अपील की गई है। शिविर के माध्यम से स्थानीय स्तर पर विभिन्न नेत्र रोगों की जांच और विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श की सुविधा उपलब्ध होगी।

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

दिनेश कुमार जैन पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी और विश्वसनीय नाम हैं। उन्होंने पिछले लगभग 8 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनहित से जुड़े मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकारों तथा स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है।

उन्होंने जनवरी 2020 से प्रतिष्ठित समाचार पत्र दैनिक नवज्योति में संवाददाता, खेरवाड़ा एवं नयागांव ब्लॉक (जिला उदयपुर) के रूप में कार्य करते हुए तहसील एवं ब्लॉक स्तर की खबरों को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाया। इससे पूर्व वे लगभग दो वर्षों तक राजस्थान पत्रिका से भी जुड़े रहे, जहां उन्होंने क्षेत्रीय पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

खेरवाड़ा, नयागांव तथा आसपास के ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों की जमीनी समस्याओं, विकास कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं सामाजिक मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ रही है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित आधारित पत्रकारिता उनकी पहचान है।

वर्तमान में प्रातःकाल के साथ जुड़कर वे अपने व्यापक अनुभव और क्षेत्रीय समझ के माध्यम से पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और प्रभावशाली समाचार पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य समाज की आवाज को सशक्त मंच प्रदान करना तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।

Next Story