पंडित जवाहरलाल नेहरू जयंती: खेरवाड़ा में कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि
विधायक डॉ. दयाराम परमार के मुख्य आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम में नेहरू के स्वतंत्रता संग्राम और आधुनिक भारत के निर्माण में योगदान को याद किया गया।

खेरवाड़ा ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर नेताओं ने दी श्रद्धांजलि।
खेरवाड़ा। ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय खेरवाड़ा में आधुनिक भारत के निर्माता और देश के प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। विधायक डॉ. दयाराम परमार के मुख्य आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नेहरू की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उनके स्वतंत्रता संग्राम में योगदान, राजनीतिक विचारों और आधुनिक भारत के निर्माण में निभाई गई भूमिका को याद किया गया।
मुख्य अतिथि विधायक डॉ. दयाराम परमार ने पंडित नेहरू के जीवन, स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान और राजनीतिक विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नेहरू ने देश की आजादी के आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वे अनुभवी नेता थे और विश्व के विभिन्न देशों की यात्राओं के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों से परिचित थे। स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने देश को आधुनिक वैज्ञानिक सोच, लोकतांत्रिक मूल्यों और विकास के मार्ग पर आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके नेतृत्व और दूरदृष्टि को आने वाली पीढ़ियां सदैव याद रखेंगी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दिनेश मीणा ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में देहात जिला कांग्रेस महिला उपाध्यक्ष पुष्पा मीणा, नवाघरा मंडल अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह गरासिया, पाटिया मंडल अध्यक्ष केशवलाल खराड़ी और जवास मंडल अध्यक्ष थावरचंद डामोर उपस्थित रहे।
कार्यक्रम से पूर्व अतिथियों, ब्लॉक कांग्रेस पदाधिकारियों, पंचायत इकाई अध्यक्षों, नगर अध्यक्षों, पंचायत समिति प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं ने पंडित नेहरू की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष अब्दुल रज्जाक मकरानी, संगठन महासचिव प्रदीप भणात, महासचिव मोहनलाल औदिच्य, रतन लिम्बात, नफीसा बानो, पूर्व सरपंच सुनील डामोर, भाणदा मंडल अध्यक्ष शंभूलाल खराड़ी, सरफराज खान, मुकेश अग्रवाल, हितैश जैन, लोकेश खराड़ी, रणजीत भगोरा, दर्शन भटनागर, नान सिंह गरासिया, ईश्वरलाल डामोर, हांजाराम सुन्दरा, नरेंद्र कुमार, दर्शन कुमार मीणा, कन्हैयालाल मीणा, मंजू देवी, राजेश डामोर, बाबूलाल खराड़ी और प्रवीण कुमार खराड़ी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)
दिनेश कुमार जैन पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी और विश्वसनीय नाम हैं। उन्होंने पिछले लगभग 8 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनहित से जुड़े मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकारों तथा स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है।
उन्होंने जनवरी 2020 से प्रतिष्ठित समाचार पत्र दैनिक नवज्योति में संवाददाता, खेरवाड़ा एवं नयागांव ब्लॉक (जिला उदयपुर) के रूप में कार्य करते हुए तहसील एवं ब्लॉक स्तर की खबरों को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाया। इससे पूर्व वे लगभग दो वर्षों तक राजस्थान पत्रिका से भी जुड़े रहे, जहां उन्होंने क्षेत्रीय पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
खेरवाड़ा, नयागांव तथा आसपास के ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों की जमीनी समस्याओं, विकास कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं सामाजिक मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ रही है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित आधारित पत्रकारिता उनकी पहचान है।
वर्तमान में प्रातःकाल के साथ जुड़कर वे अपने व्यापक अनुभव और क्षेत्रीय समझ के माध्यम से पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और प्रभावशाली समाचार पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य समाज की आवाज को सशक्त मंच प्रदान करना तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।
