खेरवाड़ा, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खेरवाड़ा के खेल मैदान में आयोजित दो दिवसीय खेरवाड़ा ब्लॉक स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन समारोह सोमवार को उत्साहपूर्ण माहौल में आयोजित हुआ। समारोह में सीबीईओ ज्योति प्रकाश पटेल मुख्य अतिथि रहे, जबकि अध्यक्षता प्रधानाचार्य बाबू लाल सालवी ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में भामाशाह ओम प्रसाद व्यास मौजूद रहे।

प्रतियोगिता में 17 वर्ष वर्ग में 8 तथा 19 वर्ष वर्ग में 14 टीमों ने भाग लिया। प्राध्यापक शारीरिक शिक्षक एवं प्रतियोगिता प्रभारी शांति लाल कलाल ने बताया कि दो दिवसीय प्रतियोगिता के 19 वर्ष वर्ग के फाइनल मुकाबले में खेरवाड़ा की टीम ने सुलई को हराकर विजेता का खिताब अपने नाम किया। वहीं 17 वर्ष वर्ग के फाइनल मुकाबले में अभिनंदन स्कूल ने बावलवाड़ा स्कूल को पराजित कर खिताब जीता।

इस तरह दोनों वर्गों में खेरवाड़ा और अभिनंदन स्कूल की टीमों ने विजेता बनकर प्रतियोगिता में अपना दबदबा कायम किया। समापन समारोह में दोनों वर्गों की विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य बाबू लाल सालवी ने आयोजन से जुड़े भामाशाहों, शिक्षकों एवं शारीरिक शिक्षकों का प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। प्रतियोगिता के आयोजन में प्राध्यापक शाशि शांति लाल कलाल, वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक भारत भूषण जोशी एवं धर्मेंद्र राठौड़ का विशेष योगदान रहा।

समापन समारोह में विजेता टीमों को सम्मानित किए जाने के साथ दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन हुआ।

Pratahkal Hub

Pratahkal Hub

प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"

Next Story