खेरवाड़ा में भारत विकास परिषद शाखा खेरवाड़ा द्वारा गुरुवार को आजाद चौक पर भारत माता के अमर सपूत स्वातंत्र्य वीर चंद्रशेखर आजाद की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में परिषद के सदस्यों ने महान विभूति की प्रतिमा पर पुष्पमालाएं अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा देशभक्ति के जयघोष के साथ राष्ट्रनिर्माण और स्वतंत्रता संग्राम में उनके अमूल्य योगदान का स्मरण किया।

कार्यक्रम के दौरान लोकमान्य तिलक के प्रसिद्ध उद्घोष, "स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है और मैं इसे लेकर रहूंगा" को भी स्मरण किया गया। उपस्थित सदस्यों ने उनके विचारों से प्रेरणा लेने का आह्वान करते हुए राष्ट्रसेवा और राष्ट्रीय मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

इस अवसर पर शंकर लाल पंचाल, जगदीश भोई, डाया लाल कलाल, भूपेंद्र पटेल, सत्य नारायण प्रजापत, राम स्वरूप सुथार, नयना देवी पंचोली, हरीश पानेरी एवं दिनेश मीणा सहित भारत विकास परिषद के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन महान स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुआ।

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

दिनेश कुमार जैन पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी और विश्वसनीय नाम हैं। उन्होंने पिछले लगभग 8 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनहित से जुड़े मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकारों तथा स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है।

उन्होंने जनवरी 2020 से प्रतिष्ठित समाचार पत्र दैनिक नवज्योति में संवाददाता, खेरवाड़ा एवं नयागांव ब्लॉक (जिला उदयपुर) के रूप में कार्य करते हुए तहसील एवं ब्लॉक स्तर की खबरों को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाया। इससे पूर्व वे लगभग दो वर्षों तक राजस्थान पत्रिका से भी जुड़े रहे, जहां उन्होंने क्षेत्रीय पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

खेरवाड़ा, नयागांव तथा आसपास के ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों की जमीनी समस्याओं, विकास कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं सामाजिक मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ रही है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित आधारित पत्रकारिता उनकी पहचान है।

वर्तमान में प्रातःकाल के साथ जुड़कर वे अपने व्यापक अनुभव और क्षेत्रीय समझ के माध्यम से पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और प्रभावशाली समाचार पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य समाज की आवाज को सशक्त मंच प्रदान करना तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।

Next Story