खेरोदा में नवनिर्वाचित जिला प्रमुख हिम्मत सिंह झाला के आगमन पर कस्बे में उत्साह का माहौल रहा। भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने बस स्टैंड चौपाटी पर आयोजित कार्यक्रम में उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान उप जिला प्रमुख दली चंद डांगी का भी फूल-मालाओं और उपरणा ओढ़ाकर अभिनंदन किया गया।

28 नवंबर 2026 को आयोजित स्वागत कार्यक्रम के बाद बस स्टैंड से डीजे की धुनों के बीच जुलूस निकाला गया। जुलूस कस्बे के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा। रास्ते में जगह-जगह ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर जिला प्रमुख हिम्मत सिंह झाला और उप जिला प्रमुख दली चंद डांगी का स्वागत किया।

जुलूस के दौरान जनप्रतिनिधियों ने खाकल देवजी मंदिर में दर्शन किए और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। इसके बाद सभी नेता और भाजपा कार्यकर्ता जैन स्थानक भवन पहुंचे, जहां उन्होंने मेवाड़ प्रवर्तक कोमल मुनि म.सा. के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य घनश्याम मेनारिया, ओंकार वालिया और पंचायत समिति सदस्य प्रकाश मेघवाल सहित खेरोदा सरपंच राजेंद्र बोकड़िया ने भी जैन संतों से आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम में भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। नवनिर्वाचित जिला प्रमुख और उप जिला प्रमुख के स्वागत के साथ धार्मिक स्थलों पर दर्शन एवं संतों का आशीर्वाद कार्यक्रम के प्रमुख आकर्षण रहे।

Budhi prakash parashar (Udaipur)

Budhi prakash parashar (Udaipur)

नाम: बुद्धि प्रकाश पाराशर

वर्तमान पद: सीनियर पत्रकार (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: कस्बा खेरोदा (तहसील: भींडर, जिला: उदयपुर, राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, शिक्षा, प्रशासन, स्वास्थ्य एवं अन्य स्थानीय समाचार

परिचय 

बुद्धि प्रकाश पाराशर राजस्थान के उदयपुर जिले के खेरोदा क्षेत्र के एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से कस्बा खेरोदा, भींडर तहसील और आसपास के ग्रामीण व शहरी इलाकों को कवर करते हैं। उनके कार्यक्षेत्र में स्थानीय राजनीति, कानून-व्यवस्था (क्राइम), शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन और जनहित से जुड़े सभी मुख्य विषय शामिल हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

बुद्धि प्रकाश पाराशर जी को मीडिया क्षेत्र में 30 साल का लंबा और व्यापक अनुभव है:

  • वह साल 2000 से लगातार 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं।
  • उन्हें 'राजस्थान पत्रिका' के साथ भी काम करने का लंबा अनुभव रहा है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा स्नातक (Graduate) स्तर तक पूरी की है।

Next Story