खेरोदा में कल्लाजी राठौड़ के नाम भजन संध्या, देर रात तक झूमे श्रद्धालु
खेरोदा के चारभुजा नाथ मंदिर परिसर में वीर शिरोमणि कल्लाजी राठौड़ के नाम भव्य भजन संध्या हुई। गणेश वंदना से शुरू कार्यक्रम में गोपाल चौबीसा एंड पार्टी ने भजनों से समां बांधा, देर रात तक श्रद्धालु झूमते रहे।

तस्वीर में खेरोदा कस्बे के मंदिर परिसर में आयोजित भजन संध्या के दौरान गायक कलाकार और सामने बैठे श्रद्धालु नजर आ रहे हैं।
खेरोदा कस्बे के राजपूत समाज स्थित चारभुजा नाथ मंदिर परिसर में गुरुवार को ‘एक शाम वीर शिरोमणि कल्लाजी राठौड़ के नाम’ विशाल भजन संध्या का आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ किया गया। भजन संध्या में देर रात तक श्रद्धालु भक्तिमय प्रस्तुतियों पर झूमते रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत भजन गायकों ने विधिवत गणेश वंदना के साथ की। इसके बाद भजन गायक गोपाल चौबीसा एंड पार्टी ने लोकदेवता वीर कल्लाजी राठौड़ की महिमा का गुणगान करते हुए एक से बढ़कर एक भक्तिमय भजनों की प्रस्तुतियां दीं।
गोपाल चौबीसा एंड पार्टी के सुरीले भजनों और भक्ति संगीत पर श्रद्धालु भावविभोर होकर झूम उठे। गुरुवार रात्रि से शुरू हुआ यह धार्मिक अनुष्ठान देर रात तक अनवरत चलता रहा।
भजन संध्या के दौरान वीर शिरोमणि कल्लाजी राठौड़ की महाआरती की गई। इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में भक्तिमय माहौल के बीच देर रात तक श्रद्धालुओं की सहभागिता बनी रही।

Budhi prakash parashar (Udaipur)
नाम: बुद्धि प्रकाश पाराशर
वर्तमान पद: सीनियर पत्रकार (प्रातःकाल)
कार्यक्षेत्र: कस्बा खेरोदा (तहसील: भींडर, जिला: उदयपुर, राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, शिक्षा, प्रशासन, स्वास्थ्य एवं अन्य स्थानीय समाचार
परिचय
बुद्धि प्रकाश पाराशर राजस्थान के उदयपुर जिले के खेरोदा क्षेत्र के एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से कस्बा खेरोदा, भींडर तहसील और आसपास के ग्रामीण व शहरी इलाकों को कवर करते हैं। उनके कार्यक्षेत्र में स्थानीय राजनीति, कानून-व्यवस्था (क्राइम), शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन और जनहित से जुड़े सभी मुख्य विषय शामिल हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
बुद्धि प्रकाश पाराशर जी को मीडिया क्षेत्र में 30 साल का लंबा और व्यापक अनुभव है:
- वह साल 2000 से लगातार 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं।
- उन्हें 'राजस्थान पत्रिका' के साथ भी काम करने का लंबा अनुभव रहा है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी शिक्षा स्नातक (Graduate) स्तर तक पूरी की है।
