खेरोदा कस्बे सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिरों में विशेष आयोजन हुए और श्रद्धालुओं ने पहुंचकर पूजा-अर्चना कर संतों का आशीर्वाद लिया।

खेरोदा स्थित स्थानीय वीर हनुमान मंदिर को फूलों और आकर्षक रोशनी से भव्य रूप से सजाया गया। मंदिर में पहुंचे श्रद्धालुओं को महंत मोहन गिरी महाराज एवं पुजारी परसराम ने आशीर्वाद प्रदान किया। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर मंदिर में श्रीराम दरबार, गणेश जी और महादेव जी का भी मनमोहक श्रृंगार किया गया।

मंदिर परिसर में हनुमान जी एवं अन्य देवी-देवताओं की भव्य महाआरती आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। आरती के बाद महाप्रसादी का आयोजन हुआ, जहां भक्तों ने दर्शन कर प्रसादी का लाभ लिया।

इसी क्रम में डूंगला स्थित संकटमोचन हनुमान मंदिर तथा मड़िगपुरा स्थित दुदा महाराज की धूणी पर भी गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा के साथ मनाया गया। यहां विशेष अनुष्ठान के बाद भक्तों में प्रसाद वितरित किया गया।

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर खेरोदा क्षेत्र के विभिन्न धार्मिक स्थलों पर हुए आयोजनों में श्रद्धालुओं की भागीदारी रही। मंदिरों में हुए धार्मिक कार्यक्रमों और आरती के दौरान भक्ति का वातावरण बना रहा।

Budhi prakash parashar (Udaipur)

Budhi prakash parashar (Udaipur)

नाम: बुद्धि प्रकाश पाराशर

वर्तमान पद: सीनियर पत्रकार (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: कस्बा खेरोदा (तहसील: भींडर, जिला: उदयपुर, राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, शिक्षा, प्रशासन, स्वास्थ्य एवं अन्य स्थानीय समाचार

परिचय 

बुद्धि प्रकाश पाराशर राजस्थान के उदयपुर जिले के खेरोदा क्षेत्र के एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से कस्बा खेरोदा, भींडर तहसील और आसपास के ग्रामीण व शहरी इलाकों को कवर करते हैं। उनके कार्यक्षेत्र में स्थानीय राजनीति, कानून-व्यवस्था (क्राइम), शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन और जनहित से जुड़े सभी मुख्य विषय शामिल हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

बुद्धि प्रकाश पाराशर जी को मीडिया क्षेत्र में 30 साल का लंबा और व्यापक अनुभव है:

  • वह साल 2000 से लगातार 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं।
  • उन्हें 'राजस्थान पत्रिका' के साथ भी काम करने का लंबा अनुभव रहा है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा स्नातक (Graduate) स्तर तक पूरी की है।

Next Story