खेरोदा में तेजा दशमी पर निकली भव्य शोभायात्रा, गूंजे जयकारे
विशेष पूजा-अर्चना और महाआरती के साथ सम्पन्न हुआ उत्सव, क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना को लेकर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।

तस्वीर में खेरोदा में शोभायात्रा के दौरान वाहन पर सवार होकर जयकारे लगाते लोग दिख रहे हैं।
खेरोदा में लोकदेवता वीर तेजाजी महाराज का पर्व तेजा दशमी श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर तेजाजी महाराज के स्थानक पर विशेष पूजा-अर्चना की गई। सुबह से ही दर्शन और धोक लगाने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
पर्व के उपलक्ष्य में कस्बे में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें समाजजन और ग्रामीण शामिल हुए। डीजे साउंड पर गूंजते वीर तेजाजी के भजनों और जयकारों के बीच शोभायात्रा कस्बे के प्रमुख मार्गों से गुजरी। भजनों की धुन पर युवा थिरकते हुए और तेजाजी महाराज के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे, जिससे पूरे कस्बे का वातावरण धर्ममय हो गया। शोभायात्रा के मार्ग में जगह-जगह ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
शोभायात्रा के पुनः मंदिर प्रांगण पहुंचने पर विधि-विधान से महाआरती की गई। इसके बाद सभी भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। आयोजन में समाज के वरिष्ठ नागरिकों, युवाओं और मातृशक्ति ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा क्षेत्र की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

Budhi prakash parashar (Udaipur)
नाम: बुद्धि प्रकाश पाराशर
वर्तमान पद: सीनियर पत्रकार (प्रातःकाल)
कार्यक्षेत्र: कस्बा खेरोदा (तहसील: भींडर, जिला: उदयपुर, राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, शिक्षा, प्रशासन, स्वास्थ्य एवं अन्य स्थानीय समाचार
परिचय
बुद्धि प्रकाश पाराशर राजस्थान के उदयपुर जिले के खेरोदा क्षेत्र के एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से कस्बा खेरोदा, भींडर तहसील और आसपास के ग्रामीण व शहरी इलाकों को कवर करते हैं। उनके कार्यक्षेत्र में स्थानीय राजनीति, कानून-व्यवस्था (क्राइम), शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन और जनहित से जुड़े सभी मुख्य विषय शामिल हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
बुद्धि प्रकाश पाराशर जी को मीडिया क्षेत्र में 30 साल का लंबा और व्यापक अनुभव है:
- वह साल 2000 से लगातार 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं।
- उन्हें 'राजस्थान पत्रिका' के साथ भी काम करने का लंबा अनुभव रहा है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी शिक्षा स्नातक (Graduate) स्तर तक पूरी की है।
