खेरोदा कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय परिवार की ओर से दोनों महापुरुषों के चित्रों पर दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण के साथ हुई।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने महात्मा गांधी के प्रिय भजनों और देशभक्ति गीतों की प्रस्तुतियां दीं। छात्र-छात्राओं ने गांधी जी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों तथा लाल बहादुर शास्त्री के ‘जय जवान, जय किसान’ के अमर उद्घोष पर अपने विचार व्यक्त किए।

समारोह को संबोधित करते हुए उप प्रधानाचार्य रेखा ने विद्यार्थियों को दोनों विभूतियों के आदर्शों, सादगी और कर्तव्यनिष्ठा को आत्मसात करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि महापुरुषों के विचार आज भी समाज और राष्ट्र निर्माण के लिए अत्यंत प्रासंगिक हैं।

कार्यक्रम के पश्चात विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मिलकर विद्यालय परिसर में सघन स्वच्छता अभियान चलाया तथा श्रमदान किया। कार्यक्रम का संचालन प्रवीण सिंह चुंडावत ने किया। अंत में राष्ट्रगान के साथ आयोजन का समापन हुआ।

Budhi prakash parashar (Udaipur)

Budhi prakash parashar (Udaipur)

नाम: बुद्धि प्रकाश पाराशर

वर्तमान पद: सीनियर पत्रकार (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: कस्बा खेरोदा (तहसील: भींडर, जिला: उदयपुर, राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, शिक्षा, प्रशासन, स्वास्थ्य एवं अन्य स्थानीय समाचार

परिचय 

बुद्धि प्रकाश पाराशर राजस्थान के उदयपुर जिले के खेरोदा क्षेत्र के एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से कस्बा खेरोदा, भींडर तहसील और आसपास के ग्रामीण व शहरी इलाकों को कवर करते हैं। उनके कार्यक्षेत्र में स्थानीय राजनीति, कानून-व्यवस्था (क्राइम), शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन और जनहित से जुड़े सभी मुख्य विषय शामिल हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

बुद्धि प्रकाश पाराशर जी को मीडिया क्षेत्र में 30 साल का लंबा और व्यापक अनुभव है:

  • वह साल 2000 से लगातार 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं।
  • उन्हें 'राजस्थान पत्रिका' के साथ भी काम करने का लंबा अनुभव रहा है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा स्नातक (Graduate) स्तर तक पूरी की है।

Next Story