उदयपुर जिले की खेरोदा थाना पुलिस ने अमरपुरा खालसां गांव में घर में घुसकर की गई चोरी का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार मुख्य आरोपी ओमप्रकाश उर्फ ओम शातिर बदमाश है, जिसके खिलाफ चोरी, नकाबजनी, मारपीट और डोडाचूरा तस्करी के एक दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। मामले में चोरी का आरोपी ईश्वर अहीर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।

जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रजत विश्नोई और वल्लभनगर वृत्ताधिकारी श्रवण दास संत के सुपरविजन में थानाधिकारी परमेश्वर पाटीदार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। प्रार्थी रमेशचन्द्र ने 7 अगस्त को खेरोदा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 6 अगस्त को उनका परिचित ईश्वर अहीर उनके घर आकर रुका था। परिवार के सदस्य जब घर से बाहर गए तो ईश्वर ने मौका पाकर कमरों, अलमारी और अटैची के ताले तोड़ दिए तथा सोने के कीमती जेवरात, जिनमें चैन, मंगलसूत्र, मांदलिया, हड्डा आदि शामिल थे, चोरी कर अपनी बाइक से फरार हो गया।

मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस को पता चला कि ईश्वर अहीर शातिर बदमाश ओमप्रकाश उर्फ ओम के लिए काम करता है। वारदात के बाद दोनों आरोपियों ने उदयपुर स्थित एक कार रेंटल ऑफिस में अपनी बाइक गिरवी रखकर 4500 रुपये में क्रेटा कार किराए पर ली और उज्जैन महाकाल दर्शन के बहाने फरार हो गए।

तकनीकी सहायता के आधार पर पुलिस टीम ने क्रेटा कार का पीछा किया। निम्बाहेड़ा और नीमच के पास निकुम्भ में पुलिस ने कार सहित आरोपी गौरव को दबोच लिया। गौरव की निशानदेही पर पुलिस ने देवरिया गांव, मनासा में दबिश देकर मुख्य मास्टरमाइंड ओमप्रकाश को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, चोरी का आरोपी ईश्वर अहीर अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार मुख्य आरोपी ओमप्रकाश पुलिस थाना मंगलवाड़ का स्थाई वारंटी है। उसके खिलाफ मारपीट और चोरी-नकबजनी के मामले दर्ज हैं। इसके अलावा वर्ष 2021 में शाहबाद, बारां से 1800 किग्रा डोडाचूरा तस्करी और मंगलवाड़ में लूट के मामले में भी वह वांछित था। वहीं फरार आरोपी ईश्वर अहीर भी वल्लभनगर थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत वांछित आरोपी है।

इस कार्रवाई में थानाधिकारी परमेश्वर पाटीदार के साथ स.उ.नि. कल्पेश कुमार, कांस्टेबल बाबूलाल, राजवीर, गणेशाराम, नितेश कुमार और मोहित शामिल रहे। पुलिस की कार्रवाई से अमरपुरा खालसां गांव में हुई चोरी की वारदात का खुलासा हुआ और मुख्य आरोपी समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि फरार ईश्वर अहीर की तलाश जारी है।

Budhi prakash parashar (Udaipur)

Budhi prakash parashar (Udaipur)

नाम: बुद्धि प्रकाश पाराशर

वर्तमान पद: सीनियर पत्रकार (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: कस्बा खेरोदा (तहसील: भींडर, जिला: उदयपुर, राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, शिक्षा, प्रशासन, स्वास्थ्य एवं अन्य स्थानीय समाचार

परिचय 

बुद्धि प्रकाश पाराशर राजस्थान के उदयपुर जिले के खेरोदा क्षेत्र के एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से कस्बा खेरोदा, भींडर तहसील और आसपास के ग्रामीण व शहरी इलाकों को कवर करते हैं। उनके कार्यक्षेत्र में स्थानीय राजनीति, कानून-व्यवस्था (क्राइम), शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन और जनहित से जुड़े सभी मुख्य विषय शामिल हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

बुद्धि प्रकाश पाराशर जी को मीडिया क्षेत्र में 30 साल का लंबा और व्यापक अनुभव है:

  • वह साल 2000 से लगातार 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं।
  • उन्हें 'राजस्थान पत्रिका' के साथ भी काम करने का लंबा अनुभव रहा है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा स्नातक (Graduate) स्तर तक पूरी की है।

Next Story