खेरोदा, 22 नवंबर 2026। खेरोदा कस्बे में श्री वर्द्धमान जैन श्रावक संस्थान के तत्वावधान में आयोजित पावन परिवर्तन चातुर्मास 2026 का समापन धार्मिक उल्लास और सामाजिक सहभागिता के बीच संपन्न हुआ। इस अवसर पर वीर लोकाशाह जयंती, चातुर्मास समापन समारोह एवं दानदाता सम्मान समारोह आयोजित कर भामाशाहों का सम्मान किया गया।

रविवार को जैन स्थानक भवन, खेरोदा में आयोजित समारोह में मेवाड़ प्रवर्तक परम पूज्य गुरुदेव कोमलमुनि जी म.सा. 'करुणाकर', सेवाभावी हर्षित मुनि एवं नवदीक्षित अरुण मुनि का पावन सानिध्य और आशीर्वाद प्राप्त हुआ। देव, गुरु और धर्म की कृपा तथा समस्त श्रावक समाज एवं क्षेत्रवासियों के सहयोग से यह चातुर्मास मंगल प्रवेश की पावन वेला से लेकर समापन समारोह तक निर्विघ्न एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।


दानदाता सम्मान समारोह में नाथूलाल खेरोदिया एवं भेरूलाल खेरोदिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह की अध्यक्षता खेरोदा सरपंच राजेंद्र बोकड़िया ने की। वहीं, स्वागताध्यक्ष के रूप में खेरोदिया परिवार (खेरोदा, उदयपुर, मुंबई, दहानू) का विशेष सहयोग रहा।

समारोह के दौरान पत्रकार बुद्धि प्रकाश पाराशर एवं भगवती लाल मेनारिया का भी स्वागत एवं सम्मान किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के मंत्री मुकेश डांगी, चातुर्मास संयोजक अरविंद बड़ाला एवं भेरूलाल खेरोदिया सहित समाज के अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

चातुर्मास के सफल आयोजन पर श्री वर्द्धमान जैन श्रावक संस्थान खेरोदा की ओर से सभी सहयोगियों को बधाई दी गई। वर्द्धमान जैन श्रावक संघ के अध्यक्ष सुनील कूकड़ा ने श्रद्धालुओं, दानदाताओं, कार्यकर्ताओं एवं आयोजन में सहयोग देने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया। धार्मिक आयोजन के समापन के साथ ही चातुर्मास में समाज और क्षेत्रवासियों की सहभागिता तथा सहयोग के लिए सभी के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई।

Budhi prakash parashar (Udaipur)

Budhi prakash parashar (Udaipur)

नाम: बुद्धि प्रकाश पाराशर

वर्तमान पद: सीनियर पत्रकार (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: कस्बा खेरोदा (तहसील: भींडर, जिला: उदयपुर, राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, शिक्षा, प्रशासन, स्वास्थ्य एवं अन्य स्थानीय समाचार

परिचय 

बुद्धि प्रकाश पाराशर राजस्थान के उदयपुर जिले के खेरोदा क्षेत्र के एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से कस्बा खेरोदा, भींडर तहसील और आसपास के ग्रामीण व शहरी इलाकों को कवर करते हैं। उनके कार्यक्षेत्र में स्थानीय राजनीति, कानून-व्यवस्था (क्राइम), शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन और जनहित से जुड़े सभी मुख्य विषय शामिल हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

बुद्धि प्रकाश पाराशर जी को मीडिया क्षेत्र में 30 साल का लंबा और व्यापक अनुभव है:

  • वह साल 2000 से लगातार 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं।
  • उन्हें 'राजस्थान पत्रिका' के साथ भी काम करने का लंबा अनुभव रहा है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा स्नातक (Graduate) स्तर तक पूरी की है।

Next Story