खेरोदा में मेवाड़ के प्रसिद्ध पारंपरिक लोकनाट्य ‘गवरी’ का भव्य मंचन हुआ। राजपूत समाज के चारभुजा नाथ मंदिर के सामने स्थित कल्याण वाटिका में मेनारिया समाज की ओर से मेनार की पारंपरिक गवरी का प्रदर्शन किया गया। रात्रिकालीन गवरी में कलाकारों ने धार्मिक, पौराणिक और सामाजिक प्रसंगों पर आधारित विभिन्न खेलों की जीवंत प्रस्तुतियां दीं।

मंचन के दौरान कालू कीर, बंजारा, चौथ माता, राजा-रानी, कालिका माता, हत्या, डाडमा और कान्हा-गुजरी सहित कई लोकप्रिय खेल प्रस्तुत किए गए। कलाकारों ने प्रभावी संवाद और पारंपरिक वाद्ययंत्रों की थाप के साथ इन प्रसंगों को मंच पर जीवंत किया। कलाकारों के संवाद, वेशभूषा और अभिनय ने दर्शकों को देर तक बांधे रखा।

रात्रि के समय आयोजित गवरी देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण कल्याण वाटिका पहुंचे। देर रात तक चले आयोजन के दौरान समूचा प्रांगण भक्ति और लोकसंस्कृति के उल्लास से सराबोर रहा। उपस्थित ग्रामीणों ने कलाकारों के अभिनय की सराहना करते हुए पारंपरिक संस्कृति के संरक्षण को जरूरी बताया।

Budhi prakash parashar (Udaipur)

Budhi prakash parashar (Udaipur)

नाम: बुद्धि प्रकाश पाराशर

वर्तमान पद: सीनियर पत्रकार (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: कस्बा खेरोदा (तहसील: भींडर, जिला: उदयपुर, राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, शिक्षा, प्रशासन, स्वास्थ्य एवं अन्य स्थानीय समाचार

परिचय 

बुद्धि प्रकाश पाराशर राजस्थान के उदयपुर जिले के खेरोदा क्षेत्र के एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से कस्बा खेरोदा, भींडर तहसील और आसपास के ग्रामीण व शहरी इलाकों को कवर करते हैं। उनके कार्यक्षेत्र में स्थानीय राजनीति, कानून-व्यवस्था (क्राइम), शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन और जनहित से जुड़े सभी मुख्य विषय शामिल हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

बुद्धि प्रकाश पाराशर जी को मीडिया क्षेत्र में 30 साल का लंबा और व्यापक अनुभव है:

  • वह साल 2000 से लगातार 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं।
  • उन्हें 'राजस्थान पत्रिका' के साथ भी काम करने का लंबा अनुभव रहा है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा स्नातक (Graduate) स्तर तक पूरी की है।

Next Story