खेरोदा कस्बे में मेवाड़ के प्रसिद्ध पारंपरिक लोकनाट्य गवरी का बुधवार, 02-09-2026 को विधिवत शुभारंभ हुआ। बग्गड़ की गवरी खेरोदा में भगमा लेने पहुंची, जहां बस स्टैंड स्थित महंत महेंद्र गिरी गोस्वामी ने शुभ मुहूर्त में पूजा-अर्चना के साथ गवरी लेने की पारंपरिक रस्म संपन्न कराई।

इस अवसर पर खेड़ाखुट माताजी के भोपाजी दिलीप मीणा, मांगीलाल, सुरेश गमेती, गुड़लिया, दो राई सहित सभी गवरी कलाकारों ने माताजी की विशेष आराधना की। इसके बाद कलाकारों ने गवरी धारण कर सवा महीने तक चलने वाले इस लोकपर्व के दौरान कठिन व्रत, तप और कड़े नियमों की पालना का संकल्प लिया।

धार्मिक अनुष्ठान के बाद ढोल, थाली और मांदल की पारंपरिक थाप के साथ कस्बे में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का ग्रामीणों ने स्वागत किया। गवरी लेने के दौरान अनुरुद्ध सिंह शक्तावत, पूर्व सरपंच चंपालाल शर्मा, भेरू सिंह, रामलाल मांगीलाल मीणा, प्रकाश माली सहित ग्रामीण एवं समाजजन उपस्थित रहे।

खेरोदा में गवरी के विधिवत शुभारंभ के साथ ही सवा महीने तक चलने वाले इस पारंपरिक लोकपर्व की धूम शुरू हो गई है। गवरी कलाकारों द्वारा व्रत, तप और निर्धारित नियमों की पालना के साथ लोकनाट्य की परंपरा को आगे बढ़ाया जाएगा।

Budhi prakash parashar (Udaipur)

Budhi prakash parashar (Udaipur)

नाम: बुद्धि प्रकाश पाराशर

वर्तमान पद: सीनियर पत्रकार (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: कस्बा खेरोदा (तहसील: भींडर, जिला: उदयपुर, राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, शिक्षा, प्रशासन, स्वास्थ्य एवं अन्य स्थानीय समाचार

परिचय 

बुद्धि प्रकाश पाराशर राजस्थान के उदयपुर जिले के खेरोदा क्षेत्र के एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से कस्बा खेरोदा, भींडर तहसील और आसपास के ग्रामीण व शहरी इलाकों को कवर करते हैं। उनके कार्यक्षेत्र में स्थानीय राजनीति, कानून-व्यवस्था (क्राइम), शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन और जनहित से जुड़े सभी मुख्य विषय शामिल हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

बुद्धि प्रकाश पाराशर जी को मीडिया क्षेत्र में 30 साल का लंबा और व्यापक अनुभव है:

  • वह साल 2000 से लगातार 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं।
  • उन्हें 'राजस्थान पत्रिका' के साथ भी काम करने का लंबा अनुभव रहा है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा स्नातक (Graduate) स्तर तक पूरी की है।

Next Story