खेरोदा, 3 सितंबर। खेरोदा कस्बे में आज श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। जन्माष्टमी को लेकर स्थानीय मंदिरों में तैयारियां जोरों पर हैं। मंदिरों को रंग-बिरंगी रोशनी और फूलों से भव्य रूप से सजाया जा रहा है।

ठाकुरजी के जन्मोत्सव के अवसर पर विशेष श्रृंगार किया जाएगा। इसके साथ ही मंदिर परिसर में मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन भी होगा। भगवान श्री कृष्ण के लिए पारंपरिक पंजीरी तथा माखन-मिश्री का भोग तैयार किया जा रहा है।

मध्यरात्रि में भगवान श्री कृष्ण के जन्म लेते ही विशेष महाआरती की जाएगी। इसके बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद का वितरण होगा। जन्माष्टमी पर्व को लेकर पूरे खेरोदा क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ है और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

Budhi prakash parashar (Udaipur)

Budhi prakash parashar (Udaipur)

नाम: बुद्धि प्रकाश पाराशर

वर्तमान पद: सीनियर पत्रकार (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: कस्बा खेरोदा (तहसील: भींडर, जिला: उदयपुर, राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, शिक्षा, प्रशासन, स्वास्थ्य एवं अन्य स्थानीय समाचार

परिचय 

बुद्धि प्रकाश पाराशर राजस्थान के उदयपुर जिले के खेरोदा क्षेत्र के एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से कस्बा खेरोदा, भींडर तहसील और आसपास के ग्रामीण व शहरी इलाकों को कवर करते हैं। उनके कार्यक्षेत्र में स्थानीय राजनीति, कानून-व्यवस्था (क्राइम), शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन और जनहित से जुड़े सभी मुख्य विषय शामिल हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

बुद्धि प्रकाश पाराशर जी को मीडिया क्षेत्र में 30 साल का लंबा और व्यापक अनुभव है:

  • वह साल 2000 से लगातार 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं।
  • उन्हें 'राजस्थान पत्रिका' के साथ भी काम करने का लंबा अनुभव रहा है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा स्नातक (Graduate) स्तर तक पूरी की है।

Next Story