खेरोदा कस्बे में आगामी 'पावन परिवर्तन चातुर्मास 2026' को लेकर जैन समाज सहित पूरे क्षेत्र में भारी उत्साह का माहौल है और इसकी तैयारियां बड़े पैमाने पर जोरो-शोरों से चल रही हैं। इस धार्मिक अनुष्ठान के तहत पूज्य कोमल मुनि का खेरोदा नगरी में भव्य मंगल प्रवेश आगामी 22 जुलाई बुधवार को होने जा रहा है। श्री वर्द्धमान जैन श्रावक संघ खेरोदा के अध्यक्ष सुनील कूकड़ा, मंत्री मुकेश डांगी, शांति लाल कोठारी, भेरू लाल खेरोदिया, लालजी बोकाडिया और विनोद कूकड़ा के नेतृत्व में इस भव्य कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए समाज के युवा और वरिष्ठ जन दिन-रात तैयारियों में जुटे हुए हैं। संस्थान के अध्यक्ष सुनील कूकड़ा और पदाधिकारियों की देखरेख में अलग-अलग कमेटियों का गठन कर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इस पावन प्रसंग का निमंत्रण देने के लिए संस्थान के कार्यकर्ताओं और श्रावकों द्वारा व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत टीम बनाकर गांव-गांव और ढाणी-ढाणी जाकर ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं को व्यक्तिगत रूप से चातुर्मास प्रवेश के निमंत्रण पत्र वितरित किए जा रहे हैं। ग्रामीणों में भी मुनि श्री के आगमन को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है और जगह-जगह उनके स्वागत की रूपरेखा तैयार की जा रही है। आयोजन समिति के अनुसार, 22 जुलाई को होने वाले इस मंगल प्रवेश महोत्सव में बड़ी संख्या में आस-पास के क्षेत्रों से श्रद्धालु शिरकत करेंगे, जिसके लिए व्यापक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

Budhi prakash parashar (Udaipur)

Budhi prakash parashar (Udaipur)

नाम: बुद्धि प्रकाश पाराशर

वर्तमान पद: सीनियर पत्रकार (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: कस्बा खेरोदा (तहसील: भींडर, जिला: उदयपुर, राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, शिक्षा, प्रशासन, स्वास्थ्य एवं अन्य स्थानीय समाचार

परिचय 

बुद्धि प्रकाश पाराशर राजस्थान के उदयपुर जिले के खेरोदा क्षेत्र के एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से कस्बा खेरोदा, भींडर तहसील और आसपास के ग्रामीण व शहरी इलाकों को कवर करते हैं। उनके कार्यक्षेत्र में स्थानीय राजनीति, कानून-व्यवस्था (क्राइम), शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन और जनहित से जुड़े सभी मुख्य विषय शामिल हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

बुद्धि प्रकाश पाराशर जी को मीडिया क्षेत्र में 30 साल का लंबा और व्यापक अनुभव है:

  • वह साल 2000 से लगातार 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं।
  • उन्हें 'राजस्थान पत्रिका' के साथ भी काम करने का लंबा अनुभव रहा है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा स्नातक (Graduate) स्तर तक पूरी की है।

Next Story