खेरोदा में जलझूलनी एकादशी का पर्व पारंपरिक श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। विभिन्न समाजों के ठाकुरजी के भव्य बेवाण ढोल-नगाड़ों और जयकारों के बीच निकले। मेनारिया, राजपूत, जाट, जनवा, माली और सारण समाज के चारभुजा नाथ के बेवाण शोभायात्रा में शामिल रहे। मुख्य मार्गों से गुजरती रामरेवाड़ियां ऐतिहासिक दुदेला तालाब पहुंचीं।

खेरोदा, 22 सितंबर 2026। खेरोदा कस्बे में जलझूलनी एकादशी का पावन पर्व हर्षोल्लास और पारंपरिक श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न समाजों द्वारा ठाकुरजी के भव्य बेवाण निकाले गए, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिरस से सराबोर नजर आया।

ढोल-नगाड़ों की थाप और जयकारों के साथ निकली शोभायात्रा में मेनारिया समाज, राजपूत समाज, जाट समाज, जनवा समाज, माली समाज और सारण समाज के चारभुजा नाथ के बेवाण शामिल रहे। मुख्य मार्गों से होते हुए भव्य रामरेवाड़ियां कस्बे के ऐतिहासिक दुदेला तालाब पर पहुंचीं।

दुदेला तालाब के तट पर वैदिक मंत्रोच्चार और विधिविधान के साथ ठाकुरजी का जलाभिषेक कर महाआरती की गई। बड़ी संख्या में जुटे श्रद्धालुओं ने भगवान चारभुजा नाथ के दर्शन किए और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।

पूजा-अर्चना के बाद सभी भक्तों में प्रसाद का वितरण किया गया। इसके बाद बेवाण पुनः अपने-अपने निज मंदिरों में पधारे, जहां ठाकुरजी की महाआरती कर प्रसाद वितरण किया गया। जलझूलनी एकादशी पर निकली रामरेवाड़ियों और दुदेला तालाब पर हुए ठाकुरजी के स्नान ने खेरोदा में पर्व की पारंपरिक धार्मिक आस्था को जीवंत कर दिया।

Budhi prakash parashar (Udaipur)

Budhi prakash parashar (Udaipur)

नाम: बुद्धि प्रकाश पाराशर

वर्तमान पद: सीनियर पत्रकार (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: कस्बा खेरोदा (तहसील: भींडर, जिला: उदयपुर, राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, शिक्षा, प्रशासन, स्वास्थ्य एवं अन्य स्थानीय समाचार

परिचय 

बुद्धि प्रकाश पाराशर राजस्थान के उदयपुर जिले के खेरोदा क्षेत्र के एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से कस्बा खेरोदा, भींडर तहसील और आसपास के ग्रामीण व शहरी इलाकों को कवर करते हैं। उनके कार्यक्षेत्र में स्थानीय राजनीति, कानून-व्यवस्था (क्राइम), शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन और जनहित से जुड़े सभी मुख्य विषय शामिल हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

बुद्धि प्रकाश पाराशर जी को मीडिया क्षेत्र में 30 साल का लंबा और व्यापक अनुभव है:

  • वह साल 2000 से लगातार 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं।
  • उन्हें 'राजस्थान पत्रिका' के साथ भी काम करने का लंबा अनुभव रहा है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा स्नातक (Graduate) स्तर तक पूरी की है।

Next Story