खेरोदा। कस्बे के जैन स्थानक भवन में 12 सितंबर 2026 को आयोजित धर्मसभा को संबोधित करते हुए मेवाड़ उप प्रवर्तक गुरुदेव कोमल मुनि महाराज ने कहा कि मनुष्य जीवन की सच्ची सार्थकता इंद्रियों के संयम और मन के परिष्कार में निहित है। उन्होंने कहा कि जब तक व्यक्ति की पांचों इंद्रियां उसके पूर्ण नियंत्रण में नहीं होतीं, तब तक मनुष्यता की वास्तविक साधना अधूरी रहती है।

गुरुदेव कोमल मुनि महाराज ने कहा कि रसना सहित सभी इंद्रियों का असंयमित उपयोग व्यक्ति के आध्यात्मिक और शारीरिक पतन का कारण बनता है। सही मार्ग पर चलने के लिए इंद्रियों पर अंकुश रखना और उनका सदुपयोग करना अनिवार्य है।



उन्होंने परिग्रह के त्याग और वासनाओं से मुक्ति पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि जीवन में सच्चा परिणाम तभी मिलता है, जब व्यक्ति मोह, वासना और निरर्थक कल्पनाओं से परे होकर अपरिग्रह के भाव को आत्मसात करे। गुरुदेव ने संगति के प्रभाव को रेखांकित करते हुए कहा कि कुसंगति बुद्धि को भ्रष्ट कर मनुष्य को विनाश की ओर धकेलती है, जबकि सत्संगति और विवेक से व्यक्ति दुर्गुणों से मुक्त होकर निर्मल दृष्टि प्राप्त करता है। इंद्रियों को वश में कर कुसंगति का त्याग करने पर ही जीवन सही अर्थों में सार्थक बन पाता है।

सभा में अध्ययनशील, सेवारत्न हर्षित मुनि ने सुदर्शन श्रावक के जीवन का उदाहरण देते हुए कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार सुदर्शन श्रावक ने हिंसक अर्जुन माली जैसे साक्षात काल की भी परवाह किए बिना प्रभु परमात्मा के दर्शन का संकल्प पूरा किया, उसी अटूट निष्ठा और समर्पण भाव से हमें भी गुरु भगवंतों के दर्शनार्थ उपस्थित होना चाहिए।

इस अवसर पर जैन स्थानक भवन में अखंड नवकार मंत्र का पाठ किया जा रहा है। वर्द्धमान जैन श्रावक संघ के अध्यक्ष सुनील कूकड़ा एवं मंत्री मुकेश डांगी ने आगंतुक अतिथियों का स्वागत किया।

Budhi prakash parashar (Udaipur)

Budhi prakash parashar (Udaipur)

नाम: बुद्धि प्रकाश पाराशर

वर्तमान पद: सीनियर पत्रकार (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: कस्बा खेरोदा (तहसील: भींडर, जिला: उदयपुर, राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, शिक्षा, प्रशासन, स्वास्थ्य एवं अन्य स्थानीय समाचार

परिचय 

बुद्धि प्रकाश पाराशर राजस्थान के उदयपुर जिले के खेरोदा क्षेत्र के एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से कस्बा खेरोदा, भींडर तहसील और आसपास के ग्रामीण व शहरी इलाकों को कवर करते हैं। उनके कार्यक्षेत्र में स्थानीय राजनीति, कानून-व्यवस्था (क्राइम), शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन और जनहित से जुड़े सभी मुख्य विषय शामिल हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

बुद्धि प्रकाश पाराशर जी को मीडिया क्षेत्र में 30 साल का लंबा और व्यापक अनुभव है:

  • वह साल 2000 से लगातार 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं।
  • उन्हें 'राजस्थान पत्रिका' के साथ भी काम करने का लंबा अनुभव रहा है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा स्नातक (Graduate) स्तर तक पूरी की है।

Next Story