खेरोदा कस्बे में शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति के माहौल में धूमधाम से मनाया गया। मुख्य समारोह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित हुआ, जहां विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेंद्र सैनिक ने ध्वजारोहण किया। समारोह की अध्यक्षता वकील पन्ना लाल मारू ने की। मुख्य अतिथि राजेश कूकड़ा एवं राजेंद्र कूकड़ा रहे।

समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में पंचायत प्रशासक श्रीमती तरुणा रवि गर्ग, रिटायर्ड संयुक्त निदेशक महेंद्र बड़ाला, रिटायर्ड जिला शिक्षा अधिकारी हीरालाल व्यास, पूर्व प्रधानाचार्य भूपेंद्र कुमार आमेटा, कांग्रेस नगर अध्यक्ष खेरोदा भेरू लाल पाराशर, पूर्व सरपंच दिनेश पटेल, उप सरपंच लक्ष्मी लाल जनवा, लक्ष्मण सिंह राठौड़, लक्ष्मीलाल पुनिया, वैद्य रामेश्वर लाल जनवा, छगन लाल जाट, सोहन लाल पाराशर, दिनेश बड़ाला, अकबर खान, सुरेश जाट खत्री, जिला परिषद सदस्य मनोहर लाल मीणा, पंचायत समिति सदस्य हरलाल खटीक, बसंतीलाल कूकड़ा, पारस मारू, अशोक कुमार कूकड़ा, हर्ष मारू, चुन्नी लाल देवड़ा, शंकर लाल सामलोत, पूर्व थानाधिकारी लालजी जाट, पूर्व थानाधिकारी बद्रीलाल प्रजापत, रतन लाल मेनारिया, सोहन लाल मेनारिया और परसराम व्यास ने शिरकत की।

समारोह के दौरान छात्र-छात्राओं और एनसीसी कैडेट्स ने आकर्षक पीटी परेड निकाली। पुलिस दल ने ध्वज को सलामी दी। इसके बाद बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रंगारंग प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें उपस्थित दर्शकों ने सराहा। विद्यालय में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को दीपक कूकड़ा ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीण, शिक्षक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

कस्बे के अन्य सरकारी कार्यालयों और संस्थानों में भी राष्ट्रगान के साथ ध्वजारोहण किया गया। उप तहसील कार्यालय में तहसीलदार जयदेव रावत, खेरोदा पुलिस थाने में थानाधिकारी परमेश्वर पाटीदार, खेरोदा सामुदायिक चिकित्सालय में डॉ. अनिल, ग्राम पंचायत कार्यालय में प्रशासक श्रीमती तरुणा रवि गर्ग तथा महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में प्रधानाचार्य रीटा त्रिवेदी ने ध्वजारोहण किया।

इसी क्रम में उदय शिक्षा मंदिर में संस्था प्रधान मुकेश मेनारिया और बी एस सी पब्लिक स्कूल में संस्था प्रधान बलवत सिंह चौहान ने ध्वजारोहण किया। कस्बे के समस्त राजकीय एवं गैर-राजकीय संस्थानों में तिरंगा फहराकर राष्ट्रीय पर्व उत्साह के साथ मनाया गया।

Pratahkal Hub

Pratahkal Hub

प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"

Next Story