खेरोदा, 03-04-2026: खेरोदा कस्बे में शुक्रवार को हनुमान जन्मोत्सव का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। हनुमान मित्र मंडल के तत्वाधान में आयोजित इस महोत्सव के दौरान स्थानीय वीर हनुमान मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।

विधि-विधान और विशेष आयोजन

दोपहर में मंदिर परिसर में विधि-विधान के साथ विशेष हवन का आयोजन किया गया, जिसकी पूर्णाहुति के बाद सामूहिक सुंदरकांड का पाठ हुआ। इस अवसर पर भगवान हनुमान की अत्यंत आकर्षक और मनमोहक झांकी सजाई गई, जिसने सभी भक्तों को भावविभोर कर दिया।

भव्य शोभायात्रा और दिग्गजों की उपस्थिति

शाम को वीर हनुमान मंदिर से एक भव्य शोभायात्रा डीजे की गूंज और धर्मध्वजा के साथ रवाना हुई। इस शोभायात्रा में पूर्व विधायक प्रीति गजेंद्र सिंह शक्तावत, प्रदेश कांग्रेस महासचिव राज सिंह झाला और समाजसेवी अरविंद सिंह पाटिया बतौर अतिथि सम्मिलित हुए। शोभायात्रा कस्बे के मुख्य मार्गो—होली चौक, अमरपुरा मार्ग, गांधी चौक, माताजी मंदिर, ब्राह्मणों का मोहल्ला, राजपूत समाज का मंदिर, बस स्टैंड, विद्यालय मार्ग और सदर बाजार होते हुए तालाब मार्ग से गुजरी। पूरी यात्रा के दौरान "जय श्री राम" और "वीर हनुमान" के गगनभेदी जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा।

स्वागत, अखाड़ा प्रदर्शन और सुरक्षा

शोभायात्रा का मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। मेहता-मेनारिया और जोशी परिवार की ओर से श्रद्धालुओं के लिए जलपान की विशेष व्यवस्था की गई। इस दौरान अतिथियों का "उपराणा ओढ़ाकर और वीर हनुमान की तस्वीर भेंट कर अभिनंदन किया गया।" यात्रा के दौरान स्थानीय युवाओं द्वारा हैरतअंगेज अखाड़ा प्रदर्शन किया गया, जिसमें युवाओं के साहसी करतबों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वही शोभायात्रा में घोड़ों द्वारा भी प्रस्तुति दी गई डीजे की धुन पर नाचते गाते हुए दिखे।

समापन और महाआरती

वीर हनुमान मंदिर के शिखर पर नई ध्वजा चढ़ाई गई। इसके पश्चात आयोजित विशेष महाआरती में बड़ी संख्या में महिला-पुरुषों और बच्चों ने भाग लेकर धर्मलाभ लिया। आरती के बाद सभी उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर खेरोदा पुलिस का जाब्ता पूरी तरह तैनात रहा, जिससे उत्सव शांतिपूर्ण संपन्न हुआ।

Budhi prakash parashar (Udaipur)

Budhi prakash parashar (Udaipur)

नाम: बुद्धि प्रकाश पाराशर

वर्तमान पद: सीनियर पत्रकार (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: कस्बा खेरोदा (तहसील: भींडर, जिला: उदयपुर, राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, शिक्षा, प्रशासन, स्वास्थ्य एवं अन्य स्थानीय समाचार

परिचय 

बुद्धि प्रकाश पाराशर राजस्थान के उदयपुर जिले के खेरोदा क्षेत्र के एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से कस्बा खेरोदा, भींडर तहसील और आसपास के ग्रामीण व शहरी इलाकों को कवर करते हैं। उनके कार्यक्षेत्र में स्थानीय राजनीति, कानून-व्यवस्था (क्राइम), शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन और जनहित से जुड़े सभी मुख्य विषय शामिल हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

बुद्धि प्रकाश पाराशर जी को मीडिया क्षेत्र में 30 साल का लंबा और व्यापक अनुभव है:

  • वह साल 2000 से लगातार 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं।
  • उन्हें 'राजस्थान पत्रिका' के साथ भी काम करने का लंबा अनुभव रहा है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा स्नातक (Graduate) स्तर तक पूरी की है।

Next Story