खेरोदा में श्रद्धा से मना गुरु पूर्णिमा पर्व, वीर हनुमान मंदिर में उमड़े श्रद्धालु
खेरोदा में गुरु पूर्णिमा पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। वीर हनुमान मंदिर सहित डूंगला और मड़िगपुरा के धार्मिक स्थलों पर विशेष अनुष्ठान, महाआरती और प्रसादी वितरण कार्यक्रम आयोजित हुए।

तस्वीर में खेरोदा के वीर हनुमान मंदिर में महंत मोहन गिरी महाराज बैठे हुए एक भक्त को आशीर्वाद देते नजर आ रहे हैं, जबकि पास में अन्य लोग मौजूद हैं।
खेरोदा। 29-07-2026
खेरोदा कस्बे सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में गुरु पूर्णिमा का पर्व बुधवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न मंदिरों में धार्मिक आयोजन हुए और श्रद्धालुओं ने गुरुजनों एवं संतों के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
स्थानीय वीर हनुमान मंदिर को फूलों और आकर्षक रोशनी से भव्य रूप से सजाया गया। मंदिर में पहुंचे श्रद्धालुओं को महंत मोहन गिरी महाराज एवं पुजारी परसराम ने आशीर्वाद प्रदान किया। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर मंदिर परिसर में श्रीराम दरबार, गणेश जी और महादेव जी का भी मनमोहक श्रृंगार किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण हनुमान जी सहित अन्य देवी-देवताओं की भव्य महाआरती रही। महाआरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धार्मिक वातावरण में सहभागिता की। आरती के बाद मंदिर परिसर में महाप्रसादी का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने दर्शन कर प्रसादी का लाभ लिया।
इसी प्रकार डूंगला स्थित संकटमोचन हनुमान मंदिर तथा मड़िगपुरा स्थित दुदा महाराज की धूणी पर भी गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा के साथ मनाया गया। यहां विशेष अनुष्ठान आयोजित किए गए, जिसके बाद भक्तों में प्रसाद वितरित किया गया। धार्मिक आयोजनों के दौरान मंदिरों में जयकारों की गूंज रही और श्रद्धालुओं ने गुरु पूर्णिमा पर्व को आस्था के साथ मनाया।
फोटो 01 खेरोदा में महंत मोहन गिरी से आशीर्वाद लेते हुए भक्त
फोटो बुद्धि प्रकाश पाराशर खेरोदा

Budhi prakash parashar (Udaipur)
नाम: बुद्धि प्रकाश पाराशर
वर्तमान पद: सीनियर पत्रकार (प्रातःकाल)
कार्यक्षेत्र: कस्बा खेरोदा (तहसील: भींडर, जिला: उदयपुर, राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, शिक्षा, प्रशासन, स्वास्थ्य एवं अन्य स्थानीय समाचार
परिचय
बुद्धि प्रकाश पाराशर राजस्थान के उदयपुर जिले के खेरोदा क्षेत्र के एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से कस्बा खेरोदा, भींडर तहसील और आसपास के ग्रामीण व शहरी इलाकों को कवर करते हैं। उनके कार्यक्षेत्र में स्थानीय राजनीति, कानून-व्यवस्था (क्राइम), शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन और जनहित से जुड़े सभी मुख्य विषय शामिल हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
बुद्धि प्रकाश पाराशर जी को मीडिया क्षेत्र में 30 साल का लंबा और व्यापक अनुभव है:
- वह साल 2000 से लगातार 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं।
- उन्हें 'राजस्थान पत्रिका' के साथ भी काम करने का लंबा अनुभव रहा है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी शिक्षा स्नातक (Graduate) स्तर तक पूरी की है।
