खेरोदा ग्राम पंचायत कार्यालय में सोमवार, 27-07-2026 को ग्रामीण सेवा शिविर के तहत फॉलोअप कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों की विभिन्न जनसमस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शिविर के दौरान राजस्व से जुड़े मामलों के साथ-साथ जाति रिकॉर्ड से संबंधित एक प्रकरण का भी समाधान कर पीड़ित परिवार को तत्काल राहत प्रदान की गई।

शिविर में सह प्रभारी गुलाब सिंह गुर्जर, बीडीओ भिंडर, नायब तहसीलदार खेरोदा जय देव सिंह, सहायक विकास अधिकारी विजय प्रकाश उपाध्याय, ग्राम विकास अधिकारी निखिल गोयल, पटवारी भरत प्रजापत, खेरोदा प्रशासक श्रीमती तरुणा गर्ग, आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. अंकिता सियाल, महिला अधिकारिता ब्लॉक पर्यवेक्षक मनीषा सैनी सहित अन्य ब्लॉक स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

शिविर के दौरान ग्रामीणों ने सड़क, रास्ते, अतिक्रमण, नालियों की समस्या तथा पाछिया गांव के स्कूल की भूमि पर किए गए अतिक्रमण सहित कई जनसमस्याओं को अधिकारियों के समक्ष उठाया। इस पर शिविर प्रभारी के निर्देशानुसार राजस्व से संबंधित नामांतरण, शुद्धिकरण आदि प्रकरणों का हाथों-हाथ निस्तारण किया गया।

इसी दौरान जाति रिकॉर्ड से जुड़े एक मामले का भी तत्काल समाधान किया गया, जिससे पीड़ित परिवार को मौके पर ही राहत मिली। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी में ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया पूरी की गई।

Budhi prakash parashar (Udaipur)

Budhi prakash parashar (Udaipur)

नाम: बुद्धि प्रकाश पाराशर

वर्तमान पद: सीनियर पत्रकार (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: कस्बा खेरोदा (तहसील: भींडर, जिला: उदयपुर, राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, शिक्षा, प्रशासन, स्वास्थ्य एवं अन्य स्थानीय समाचार

परिचय 

बुद्धि प्रकाश पाराशर राजस्थान के उदयपुर जिले के खेरोदा क्षेत्र के एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से कस्बा खेरोदा, भींडर तहसील और आसपास के ग्रामीण व शहरी इलाकों को कवर करते हैं। उनके कार्यक्षेत्र में स्थानीय राजनीति, कानून-व्यवस्था (क्राइम), शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन और जनहित से जुड़े सभी मुख्य विषय शामिल हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

बुद्धि प्रकाश पाराशर जी को मीडिया क्षेत्र में 30 साल का लंबा और व्यापक अनुभव है:

  • वह साल 2000 से लगातार 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं।
  • उन्हें 'राजस्थान पत्रिका' के साथ भी काम करने का लंबा अनुभव रहा है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा स्नातक (Graduate) स्तर तक पूरी की है।

Next Story