खेरोदा कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खेरोदा में शनिवार को विद्यालय के भौतिक एवं शैक्षिक विकास को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। एडवोकेट पन्नालाल मारू की अध्यक्षता तथा सेवानिवृत्त शिक्षा अधिकारी महेंद्र बडाला के मुख्य आतिथ्य में आयोजित इस बैठक में गांव के अनेक गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। बैठक के दौरान विद्यालय के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि विद्यालय के क्षतिग्रस्त एवं जर्जर हो चुके मरम्मत योग्य कार्यों को प्रशासनिक सहयोग और जनभागीदारी (भामाशाहों) के माध्यम से जल्द से जल्द पूर्ण कराया जाएगा। इसके साथ ही विद्यालय की अन्य विविध समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए समय-समय पर इस प्रकार की बैठकों का आयोजन करने तथा सदस्यों की निगरानी में सभी कार्य संपन्न करवाने का संकल्प भी लिया गया।

बैठक की शुरुआत में विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश सैनिक ने उपस्थित सभी अतिथियों एवं गणमान्य नागरिकों का स्वागत किया। उन्होंने विद्यालय की मूलभूत आवश्यकताओं और वर्तमान समस्याओं से सभी को अवगत कराते हुए विकास कार्यों में सहयोग की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।

बैठक में एसडीएमसी अध्यक्ष दीपक कुकड़ा, विधायक प्रतिनिधी राजमल जणवा, पूर्व सरपंच दिनेश पटेल, गणेश गिरी गोस्वामी, छगन जाट, जिला परिषद सदस्य मनोहर लाल मीणा, रतन मेनारिया, शंकर सामलोत, लक्ष्मी लाल जणवा, हर्ष मारू, जगदीश जाट, पूरण सेन और पंकज टेलर सहित कई प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे।

बैठक के समापन पर अतिथियों और ग्रामीणों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विद्यालय परिसर में उत्साहपूर्वक वृक्षारोपण किया। अंत में प्रधानाचार्य राजेश सैनिक ने सभी उपस्थित अतिथियों एवं ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया।

Budhi prakash parashar (Udaipur)

Budhi prakash parashar (Udaipur)

नाम: बुद्धि प्रकाश पाराशर

वर्तमान पद: सीनियर पत्रकार (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: कस्बा खेरोदा (तहसील: भींडर, जिला: उदयपुर, राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, शिक्षा, प्रशासन, स्वास्थ्य एवं अन्य स्थानीय समाचार

परिचय 

बुद्धि प्रकाश पाराशर राजस्थान के उदयपुर जिले के खेरोदा क्षेत्र के एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से कस्बा खेरोदा, भींडर तहसील और आसपास के ग्रामीण व शहरी इलाकों को कवर करते हैं। उनके कार्यक्षेत्र में स्थानीय राजनीति, कानून-व्यवस्था (क्राइम), शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन और जनहित से जुड़े सभी मुख्य विषय शामिल हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

बुद्धि प्रकाश पाराशर जी को मीडिया क्षेत्र में 30 साल का लंबा और व्यापक अनुभव है:

  • वह साल 2000 से लगातार 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं।
  • उन्हें 'राजस्थान पत्रिका' के साथ भी काम करने का लंबा अनुभव रहा है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा स्नातक (Graduate) स्तर तक पूरी की है।

Next Story