खेरोदा में गरबा महोत्सव की धूम, डांडिया की खनक के बीच देवालयों में हो रही भव्य महाआरती
खेरोदा में नवरात्रि के अवसर पर जय अंबे नवयुवक मंडल और खेड़ाखुट नवयुवक मंडल सहित विभिन्न संगठनों के तत्वावधान में गरबा महोत्सव आयोजित हो रहा है। रंग-बिरंगी रोशनी, डांडिया रास और देवालयों में महाआरती से कस्बे में भक्तिमय माहौल है।

खेरोदा कस्बे में नवरात्रि महोत्सव के दौरान सजाए गए पांडाल में पारंपरिक परिधानों में गरबा और डांडिया रास खेलतीं युवतियां।
खेरोदा। 18 अक्टूबर 2026। खेरोदा कस्बे में नवरात्रि के अवसर पर गरबा महोत्सव की धूम मची हुई है। जय अंबे नवयुवक मंडल एवं खेड़ाखुट नवयुवक मंडल सहित विभिन्न संगठनों के तत्वावधान में कस्बे के प्रमुख चौराहों और गली-मोहल्लों में विधि-विधान से माताजी की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। प्रतिमाओं की स्थापना के साथ ही पूरे क्षेत्र में नवरात्रि पर्व को लेकर उत्साह और भक्तिमय माहौल बना हुआ है।
शाम ढलते ही गरबा पंडाल रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठते हैं। डीजे साउंड की भक्तिमय और कर्णप्रिय धुनों पर युवक-युवतियां पारंपरिक परिधानों में गरबा और डांडिया रास खेल रहे हैं। ढोल और डीजे की थाप पर देर शाम तक डांडिया की खनक गूंजती रहती है। गरबा महोत्सव में युवक-युवतियों की भागीदारी और पारंपरिक नृत्य देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।
गरबा महोत्सव के साथ कस्बे के धार्मिक स्थलों पर भी विशेष रौनक देखने को मिल रही है। खेड़ाखुट माताजी मंदिर, खाकल देवजी, भेरूजी बावजी, कालिका माताजी और धर्मराज जी सहित अन्य देवालयों एवं मंदिरों में प्रतिदिन नियमित रूप से भव्य महाआरती का आयोजन किया जा रहा है। महाआरती में बड़ी संख्या में भक्त शामिल होकर क्षेत्र में सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना कर रहे हैं।
खेरोदा में गरबा महोत्सव के दौरान एक ओर पंडालों में पारंपरिक गरबा और डांडिया रास की गूंज सुनाई दे रही है, वहीं दूसरी ओर मंदिरों में महाआरती के माध्यम से नवरात्रि की धार्मिक परंपराओं का निर्वहन किया जा रहा है। फोटो 01 में खेरोदा में गरबा खेलती हुई युवतियां हैं। फोटो: बुद्धि प्रकाश पाराशर, खेरोदा।

Budhi prakash parashar (Udaipur)
नाम: बुद्धि प्रकाश पाराशर
वर्तमान पद: सीनियर पत्रकार (प्रातःकाल)
कार्यक्षेत्र: कस्बा खेरोदा (तहसील: भींडर, जिला: उदयपुर, राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, शिक्षा, प्रशासन, स्वास्थ्य एवं अन्य स्थानीय समाचार
परिचय
बुद्धि प्रकाश पाराशर राजस्थान के उदयपुर जिले के खेरोदा क्षेत्र के एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से कस्बा खेरोदा, भींडर तहसील और आसपास के ग्रामीण व शहरी इलाकों को कवर करते हैं। उनके कार्यक्षेत्र में स्थानीय राजनीति, कानून-व्यवस्था (क्राइम), शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन और जनहित से जुड़े सभी मुख्य विषय शामिल हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
बुद्धि प्रकाश पाराशर जी को मीडिया क्षेत्र में 30 साल का लंबा और व्यापक अनुभव है:
- वह साल 2000 से लगातार 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं।
- उन्हें 'राजस्थान पत्रिका' के साथ भी काम करने का लंबा अनुभव रहा है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी शिक्षा स्नातक (Graduate) स्तर तक पूरी की है।
