खेरोदा के गांधी चौक में पारंपरिक गैर नृत्य के साथ होली की तैयारियां शुरू
उदयपुर के खेरोदा कस्बे में युवाओं द्वारा ढोल और चंग की थाप पर लयबद्ध गैर नृत्य का आयोजन किया जा रहा है, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण उमड़ रहे हैं।

खेरोदा कस्बे के गांधी चौक में होली पर्व के उपलक्ष्य में पारंपरिक वेशभूषा में गैर नृत्य करते स्थानीय युवा और कार्यक्रम का आनंद लेते ग्रामीण।
खेरोदा | 28-02-2026 खेरोदा कस्बे के गांधी चौक में इन दिनों होली की तैयारियों को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। यहाँ युवाओं द्वारा क्षेत्र के पारंपरिक गैर नृत्य का आयोजन किया जा रहा है, जो ग्रामीणों के आकर्षण का मुख्य केंद्र बना हुआ है।
गांधी चौक में गूंज रही ढोल और चंग की थाप
शाम ढलते ही रंग बिरंगी की रोशनी की लाइट के साथ में गांधी चौक में ढोल की थाप और चंग की गूंज से सराबोर हो उठता है। युवा हाथों में लकड़ी के डंडे लेकर पूरी लयबद्धता के साथ गैर खेलते नजर आ रहे हैं। ढोल की हर थाप पर युवाओं के कदम और टकराती लकड़ियों की आवाज एक अनूठा समां बांध रही है।
परंपरा के साक्षी बन रहे ग्रामीण और बुजुर्ग
इस पारंपरिक लोक नृत्य को देखने के लिए ग्रामीण और बुजुर्ग चौक पर एकत्रित हो रहे हैं। यह आयोजन समूचे क्षेत्र में लोक संस्कृति की जीवंतता को प्रदर्शित कर रहा है।

Budhi prakash parashar (Udaipur)
नाम: बुद्धि प्रकाश पाराशर
वर्तमान पद: सीनियर पत्रकार (प्रातःकाल)
कार्यक्षेत्र: कस्बा खेरोदा (तहसील: भींडर, जिला: उदयपुर, राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, शिक्षा, प्रशासन, स्वास्थ्य एवं अन्य स्थानीय समाचार
परिचय
बुद्धि प्रकाश पाराशर राजस्थान के उदयपुर जिले के खेरोदा क्षेत्र के एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से कस्बा खेरोदा, भींडर तहसील और आसपास के ग्रामीण व शहरी इलाकों को कवर करते हैं। उनके कार्यक्षेत्र में स्थानीय राजनीति, कानून-व्यवस्था (क्राइम), शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन और जनहित से जुड़े सभी मुख्य विषय शामिल हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
बुद्धि प्रकाश पाराशर जी को मीडिया क्षेत्र में 30 साल का लंबा और व्यापक अनुभव है:
- वह साल 2000 से लगातार 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं।
- उन्हें 'राजस्थान पत्रिका' के साथ भी काम करने का लंबा अनुभव रहा है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी शिक्षा स्नातक (Graduate) स्तर तक पूरी की है।
