खेरोदा, 24 मई 2026: स्थानीय ग्रामवासियों के सामूहिक प्रयासों और अटूट सहयोग के परिणामस्वरूप क्षेत्र की बहुमूल्य चरनोट भूमि और पर्यावरण को विनाश से बचाने में मिली ऐतिहासिक सफलता के उपलक्ष्य में कस्बे के खेड़ाखुट माताजी मंदिर में भजन संध्या एवं प्रसादी का भव्य आयोजन किया गया। उल्लेखनीय है कि क्षेत्र में प्रस्तावित 765 केवी विद्युत ग्रिड के निरस्त होने से खेरोदा और आसपास की उपजाऊ व चरनोट जमीन बंजर होने से बच गई थी, जिसे लेकर ग्रामीणों में भारी उत्साह और राहत का वातावरण है।

शनिवार रात्रि को आयोजित इस भक्तिमयी कार्यक्रम में ख्यातिप्राप्त भजन गायकों ने एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुतियां देकर उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। देर रात तक चले भजनों के दौर में ग्रामीणों ने भक्ति के सागर में गोते लगाते हुए अपनी खुशी का खुलकर इजहार किया। कार्यक्रम में खेरोदा सहित आसपास के गांवों के सैकड़ों प्रबुद्ध नागरिकों और मातृशक्ति ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराकर इस आयोजन को अविस्मरणीय बना दिया। भक्तिमय माहौल के पश्चात रविवार को सामूहिक प्रसादी का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। यह आयोजन न केवल स्थानीय एकजुटता का प्रतीक बना, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति ग्रामवासियों की अटूट प्रतिबद्धता को भी रेखांकित कर गया।

Budhi prakash parashar (Udaipur)

Budhi prakash parashar (Udaipur)

नाम: बुद्धि प्रकाश पाराशर

वर्तमान पद: सीनियर पत्रकार (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: कस्बा खेरोदा (तहसील: भींडर, जिला: उदयपुर, राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, शिक्षा, प्रशासन, स्वास्थ्य एवं अन्य स्थानीय समाचार

परिचय 

बुद्धि प्रकाश पाराशर राजस्थान के उदयपुर जिले के खेरोदा क्षेत्र के एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से कस्बा खेरोदा, भींडर तहसील और आसपास के ग्रामीण व शहरी इलाकों को कवर करते हैं। उनके कार्यक्षेत्र में स्थानीय राजनीति, कानून-व्यवस्था (क्राइम), शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन और जनहित से जुड़े सभी मुख्य विषय शामिल हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

बुद्धि प्रकाश पाराशर जी को मीडिया क्षेत्र में 30 साल का लंबा और व्यापक अनुभव है:

  • वह साल 2000 से लगातार 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं।
  • उन्हें 'राजस्थान पत्रिका' के साथ भी काम करने का लंबा अनुभव रहा है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा स्नातक (Graduate) स्तर तक पूरी की है।

Next Story