खेरोदा के वॉलीबॉल ग्राउंड पर आयोजित 17 एवं 19 वर्ष आयु वर्ग की जिला स्तरीय बालिका वॉलीबॉल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले शुक्रवार को कड़े संघर्ष के बीच संपन्न हुए। मुकाबलों के दौरान मैदान पर बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे, जिन्होंने खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर तालियां बजाकर और उत्साहवर्धन कर उनका हौसला बढ़ाया।

17 वर्ष आयु वर्ग के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में सेमटाल और सीपीएस उदयपुर की टीमें आमने-सामने हुईं, जिसमें सीपीएस उदयपुर ने जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में वासणीकलां का मुकाबला महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय खेरोदा से हुआ, जिसमें मेजबान खेरोदा की टीम विजयी रही। तीसरे स्थान के लिए हुए हार्ड लाइन मैच में सेमटाल और वासणीकलां के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें वासणीकलां की टीम विजेता रही।



19 वर्ष आयु वर्ग के पहले सेमीफाइनल में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय वाना ने शाला क्रीड़ा संगम उदयपुर को हराकर फाइनल में जगह बनाई। दूसरे सेमीफाइनल में सेंट ग्रेगोरियस उदयपुर और फतेह एकेडमी फतेहनगर के बीच कड़ा मुकाबला हुआ, जिसमें सेंट ग्रेगोरियस उदयपुर ने जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। तीसरे स्थान के लिए खेले गए हार्ड लाइन मैच में फतेह एकेडमी फतेहनगर और शाला क्रीड़ा संगम उदयपुर के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें फतेह एकेडमी फतेहनगर विजेता रही।

देर शाम 19 वर्ष आयु वर्ग का खिताबी मुकाबला सेंट ग्रेगोरियस उदयपुर और जीएसएसएस वाना के बीच खेला गया। मुकाबले में दोनों टीमों के बीच प्रत्येक अंक के लिए कड़ी टक्कर हुई। अंततः सेंट ग्रेगोरियस उदयपुर ने जीत दर्ज कर चैम्पियन बनने का गौरव हासिल किया, जबकि जीएसएसएस वाना की टीम उपविजेता रही।

इसके बाद 17 वर्ष आयु वर्ग का फाइनल मुकाबला सीपीएस उदयपुर और एमजीजीएस खेरोदा के बीच हुआ। सीपीएस उदयपुर ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए एमजीजीएस खेरोदा को हराकर खिताब अपने नाम किया। एमजीजीएस खेरोदा की टीम उपविजेता रही।

प्रतियोगिता का समापन समारोह शनिवार को आयोजित होगा। इसमें विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों की खेल भावना की सराहना करते हुए प्रतियोगिता के सफल समापन की घोषणा की।

17 एवं 19 वर्ष आयु वर्ग की प्रतियोगिता में मैच रेफरी बलवंत चौधरी, लता गहलोत, बीना आचार्य, सुमन चौबीसा, डॉक्टर सीमा गुर्जर, सुनील कोठारी सहित अन्य मैच रेफरी की देखरेख में मुकाबले निष्पक्ष एवं सुचारू रूप से संपन्न हुए।

Budhi prakash parashar (Udaipur)

Budhi prakash parashar (Udaipur)

नाम: बुद्धि प्रकाश पाराशर

वर्तमान पद: सीनियर पत्रकार (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: कस्बा खेरोदा (तहसील: भींडर, जिला: उदयपुर, राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, शिक्षा, प्रशासन, स्वास्थ्य एवं अन्य स्थानीय समाचार

परिचय 

बुद्धि प्रकाश पाराशर राजस्थान के उदयपुर जिले के खेरोदा क्षेत्र के एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से कस्बा खेरोदा, भींडर तहसील और आसपास के ग्रामीण व शहरी इलाकों को कवर करते हैं। उनके कार्यक्षेत्र में स्थानीय राजनीति, कानून-व्यवस्था (क्राइम), शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन और जनहित से जुड़े सभी मुख्य विषय शामिल हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

बुद्धि प्रकाश पाराशर जी को मीडिया क्षेत्र में 30 साल का लंबा और व्यापक अनुभव है:

  • वह साल 2000 से लगातार 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं।
  • उन्हें 'राजस्थान पत्रिका' के साथ भी काम करने का लंबा अनुभव रहा है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा स्नातक (Graduate) स्तर तक पूरी की है।

Next Story