खेरोदा, 28 दिसंबर 2025।

अरावली पर्वतमाला के संरक्षण और मनरेगा के नाम परिवर्तन के विरोध में शनिवार को खेरोदा क्षेत्र में कांग्रेस ने शक्ति प्रदर्शन किया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर तथा पूर्व विधायक श्रीमती प्रीति गजेंद्र सिंह शक्तावत के निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी वल्लभनगर द्वारा मालकीटुस पंचायत मुख्यालय से मालकीटुस गांव तक पैदल मार्च निकाला गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में आमजन ने सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए अपना आक्रोश व्यक्त किया।

पैदल मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारेबाजी कर आमजन को जागरूक करने का प्रयास किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि सरकार उद्योगपतियों को सीधा लाभ पहुंचाने की नीति पर काम कर रही है, जिसके चलते अरावली क्षेत्र में अवैध खनन को बढ़ावा मिल रहा है और समूची अरावली पर्वतमाला को नष्ट करने की योजना बनाई जा रही है। कांग्रेस नेताओं ने इसे पर्यावरण, ग्रामीण आजीविका और संवैधानिक अधिकारों के खिलाफ बताया।

इस प्रदर्शन में देहात जिला महासचिव भगवान लाल अहीर, संगठन महासचिव ब्लॉक कांग्रेस वल्लभनगर डाल चंद नागदा, वल्लभनगर नगर पालिका चेयरमैन प्रतिनिधि राजकुमार गुर्जर, पंचायत समिति सदस्य नारायण लाल मीणा, ब्लॉक महासचिव बलवीर सिंह झाला, गोपी लाल गाडरी, शक्ति सिंह गुपड़ा, मंडल महासचिव उदय लाल डांगी, वरदी चंद डांगी, मालकीटुस इकाई अध्यक्ष राजवीर सिंह, गुपड़ी इकाई अध्यक्ष शिवराज सिंह, पूर्व सरपंच मालकीटुस मांगीलाल भील, नांदवेल उपसरपंच मोहन डांगी, करणपुर सरपंच मदन भील, धमानिया सरपंच वरदी चंद डांगी, पूर्व सरपंच गमाना मेघवाल, यूथ कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मण डांगी, बूथ अध्यक्ष उदय लाल डांगी, मंडल उपाध्यक्ष प्रेम सिंह झाला, लाल सिंह झाला, भोली राम कुलमी, युवा नेता राकेश डांगी, मोहन डांगी, पुनम चंद और संजय डांगी सहित अनेक महिलाएं, युवा और वरिष्ठ कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट किया कि अरावली के संरक्षण और मनरेगा जैसे जनकल्याणकारी कानूनों से जुड़े मुद्दों पर पार्टी का संघर्ष आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि पर्यावरण, रोजगार और भविष्य की पीढ़ियों के अधिकारों की रक्षा से जुड़ा है, जिसे लेकर कांग्रेस हर स्तर पर आवाज उठाती रहेगी।

Budhi prakash parashar (Udaipur)

Budhi prakash parashar (Udaipur)

नाम: बुद्धि प्रकाश पाराशर

वर्तमान पद: सीनियर पत्रकार (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: कस्बा खेरोदा (तहसील: भींडर, जिला: उदयपुर, राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, शिक्षा, प्रशासन, स्वास्थ्य एवं अन्य स्थानीय समाचार

परिचय 

बुद्धि प्रकाश पाराशर राजस्थान के उदयपुर जिले के खेरोदा क्षेत्र के एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से कस्बा खेरोदा, भींडर तहसील और आसपास के ग्रामीण व शहरी इलाकों को कवर करते हैं। उनके कार्यक्षेत्र में स्थानीय राजनीति, कानून-व्यवस्था (क्राइम), शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन और जनहित से जुड़े सभी मुख्य विषय शामिल हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

बुद्धि प्रकाश पाराशर जी को मीडिया क्षेत्र में 30 साल का लंबा और व्यापक अनुभव है:

  • वह साल 2000 से लगातार 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं।
  • उन्हें 'राजस्थान पत्रिका' के साथ भी काम करने का लंबा अनुभव रहा है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा स्नातक (Graduate) स्तर तक पूरी की है।

Next Story