खेरोदा में पारंपरिक श्रद्धा से मना बछ बारस, महिलाओं ने की गोमाता-बछड़े की पूजा
खेरोदा कस्बे में महिलाओं ने पुत्र की दीर्घायु के लिए गोमाता और बछड़े का पूजन किया, गेहूं और चाकू से कटी चीजों का त्याग कर पारंपरिक भोग लगाया।

खेरोदा में पारंपरिक पोशाक पहने महिलाएं गाय और बछड़े की पूजा-अर्चना करती हुई।
खेरोदा, 08 सितम्बर 2026। खेरोदा कस्बे में पुत्र की दीर्घायु और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना का प्रतीक बछ बारस का पर्व पारंपरिक श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही महिलाओं में पर्व को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।
महिलाओं ने शुभ मुहूर्त में गोमाता और बछड़े का विधि-विधान से पूजन किया। गाय और बछड़े को तिलक लगाकर रोली-मौली बांधी गई। इसके बाद हरा चारा और अंकुरित अनाज खिलाकर उनकी सेवा की गई तथा परिवार के कल्याण का आशीर्वाद मांगा गया। पूजा-अर्चना के बाद माताओं ने अपने बच्चों को नारियल भेंट कर उनकी लंबी उम्र और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
पर्व की परंपरा के अनुसार घरों में विशेष खान-पान तैयार किया गया। दिनभर गेहूं और चाकू से कटी हुई किसी भी खाद्य सामग्री का पूरी तरह त्याग रखा गया। भोजन में विशेष रूप से मक्की की रोटी, अंकुरित मोट-मूंग और बिना कटी पारंपरिक सब्जियां बनाकर भोग लगाया गया।
बछ बारस पर्व को लेकर दिनभर ग्रामीण अंचल में धार्मिक और भक्तिमय माहौल बना रहा। महिलाओं ने परंपरागत विधि से गोमाता और बछड़े की पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि, बच्चों की लंबी उम्र और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
फोटो 01: खेरोदा में बछड़े और गोमाता की पूजा-अर्चना करती हुई महिलाएं
फोटो: बुद्धि प्रकाश पाराशर, खेरोदा

Budhi prakash parashar (Udaipur)
नाम: बुद्धि प्रकाश पाराशर
वर्तमान पद: सीनियर पत्रकार (प्रातःकाल)
कार्यक्षेत्र: कस्बा खेरोदा (तहसील: भींडर, जिला: उदयपुर, राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, शिक्षा, प्रशासन, स्वास्थ्य एवं अन्य स्थानीय समाचार
परिचय
बुद्धि प्रकाश पाराशर राजस्थान के उदयपुर जिले के खेरोदा क्षेत्र के एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से कस्बा खेरोदा, भींडर तहसील और आसपास के ग्रामीण व शहरी इलाकों को कवर करते हैं। उनके कार्यक्षेत्र में स्थानीय राजनीति, कानून-व्यवस्था (क्राइम), शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन और जनहित से जुड़े सभी मुख्य विषय शामिल हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
बुद्धि प्रकाश पाराशर जी को मीडिया क्षेत्र में 30 साल का लंबा और व्यापक अनुभव है:
- वह साल 2000 से लगातार 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं।
- उन्हें 'राजस्थान पत्रिका' के साथ भी काम करने का लंबा अनुभव रहा है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी शिक्षा स्नातक (Graduate) स्तर तक पूरी की है।
