राजस्थान में खेल प्रतिभाओं को मंच देने और ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के युवाओं को खेल गतिविधियों से जोड़ने के लिए खेलो राजस्थान गेम्स 2026 का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिताओं की शुरुआत 1 दिसंबर 2026 से होगी, जबकि इनमें शामिल होने के इच्छुक खिलाड़ियों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 16 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है। पंजीकरण प्रक्रिया 1 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है।

इस आयोजन में गांवों और शहरों के युवा, खिलाड़ी तथा छात्र-छात्राएं भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए आयु की कोई सीमा निर्धारित नहीं की गई है। इच्छुक प्रतिभागियों को खेलो राजस्थान की आधिकारिक वेबसाइट khelorajasthan.rajasthan.gov.in पर जन-आधार के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

खेलो राजस्थान गेम्स का आयोजन तीन चरणों में किया जाएगा। पहले चरण की प्रतियोगिताएं 1 दिसंबर 2026 से 15 जनवरी 2027 तक आयोजित होंगी। इस दौरान एथलेटिक्स, वॉलीबॉल, रस्साकशी और तीरंदाजी के मुकाबले होंगे।

दूसरे चरण का आयोजन 1 अप्रैल से 15 मई 2027 तक संभावित है। इसमें कबड्डी, फुटबॉल, जूडो और निशानेबाजी की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। वहीं, तीसरे चरण की प्रतियोगिताएं 15 अगस्त से 30 सितंबर 2027 तक संभावित हैं। इस चरण में खो-खो, कुश्ती, बास्केटबॉल और सतोलिया के मुकाबले होंगे। इस तरह तीनों चरणों में कुल 12 खेलों को शामिल किया गया है।

प्रतियोगिताओं का आयोजन ग्राम पंचायत से लेकर राज्य स्तर तक किया जाएगा। शुरुआत ग्राम पंचायत और शहरी क्षेत्रों में वार्ड स्तर पर होने वाले मुकाबलों से होगी। इसके बाद ब्लॉक और जिला स्तर पर प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। अंतिम चरण में राज्य स्तर पर खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

राजस्थान सरकार की इस पहल का उद्देश्य प्रदेश के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में खेल संस्कृति को बढ़ावा देना तथा स्थानीय स्तर पर मौजूद प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर उपलब्ध कराना है। बिना आयु सीमा के आयोजित होने वाले इन खेल मुकाबलों में भाग लेने के लिए इच्छुक खिलाड़ियों को 16 नवंबर 2026 से पहले ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा।

Vikas Chawada (Udaipur)

Vikas Chawada (Udaipur)

नाम: विकास चावड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता (दैनिक प्रातःकाल, फतहनगर क्षेत्र)

कार्यक्षेत्र: फतहनगर, तहसील: मावली, जिला: उदयपुर (राजस्थान)

अनुभव: साल 2020 से लगातार सक्रिय

बीट और मुख्य विषय 

  • स्थानीय समाचार: तहसील मावली के विभिन्न गांवों सहित फतहनगर-सनवाड़ पालिका क्षेत्र के स्थानीय समाचारों की नियमित कवरेज।
  • राजनैतिक एवं क्राइम: क्षेत्र की राजनीतिक हलचल, कानून-व्यवस्था और अपराध से जुड़ी घटनाओं की रिपोर्टिंग।
  • जन समस्याएं व समसामयिक विषय: स्थानीय नागरिकों की समस्याएं, बुनियादी सुविधाएं और समसामयिक मुद्दों पर नियमित लेखन व रिपोर्टिंग।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

हायर सेकेंडरी

Next Story