फतह एकेडमी फतहनगर ने जीता काँस्य पदक, खेलो इण्डिया महिला वॉलीबॉल लीग संपन्न
लेकसिटी के यू एस ए अकादमी में आयोजित फाइनल में यू एस ए विजेता रही, जबकि फतह एकेडमी ने सेंट एंथनी को हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया।

उदयपुर के यू एस ए अकादमी में आयोजित खेलो इण्डिया अस्मिता महिला वॉलीबॉल लीग के समापन समारोह के दौरान पदक विजेता खिलाड़ियों और उपस्थित अतिथियों का समूह।
लेकसिटी में खेलो इण्डिया अस्मिता महिला वॉलीबॉल लीग का समापन समारोह यू एस ए अकादमी में संपन्न हुआ। जिला वॉलीबॉल संघ के सचिव हेमराज सोनवाल ने बताया की भारतीय वॉलीबॉल संघ एवं खेलो इण्डिया के संयुक्त तत्वाधान में ये प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतिष्ठित लीग का फाइनल मुकाबला यू एस ए एवं सेंट ग्रेगोरियस के मध्य खेला गया, जिसमें यू एस ए विजेता रही।
रोमांचक मुकाबले में फतह एकेडमी की जीत
काँस्य पदक के लिए सेंट एंथनी और फतह एकेडमी फ़तहनगर के मध्य रोमांचक मुकाबला हुआ। इस संघर्षपूर्ण मैच में फतह एकेडमी फतहनगर ने जीत हासिल की एवं इस दौरान कप्तान उन्नति पालीवाल का प्रदर्शन सराहनीय रहा। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
समारोह में अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति
प्रतियोगिता में अथितियों के रूप में विशिष्ट आमंत्रित सदस्य भाजपा राजस्थान अतुल चंडालिया, खेल अधिकारी डॉ. महेश पालीवाल, अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी सुरेश खोईवाल, गुरु वशिष्ठ अवार्ड प्राप्त अशोक चौधरी, समाज सेवी कैलाश चौधरी, अजय मोगरा, भगवान स्वरुप वैष्णव, देवांशु शुक्ला एवं टिंकल दमामी मौजूद रहे। सभी अथितियों ओर खिलाड़ियों का डी.एन. धाभाई जी ने धन्यवाद ज्ञापित किया जबकि कार्यक्रम का मंच संचालन मनोज सरसिया ने किया।
निर्णायक मंडल की विशेष भूमिका
मैच के सफल आयोजन में निर्णायक की भूमिका में बलवंत चौधरी, धनराज चाँवरिया, प्रमोद राठौड़, गोपाल मेहता, गौरव कुमावत, मोहन कल्याना, राजाराम चौहान एवं गोविन्द मेहता ने अपनी भूमिका निभाई। सचिव हेमराज सोनवाल ने कहा कि "भारतीय वॉलीबॉल संघ एवं खेलो इण्डिया के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्देश्य महिला खिलाड़ियों को बेहतर मंच प्रदान करना है।"

Vikas Chawada (Udaipur)
नाम: विकास चावड़ा
वर्तमान पद: संवाददाता (दैनिक प्रातःकाल, फतहनगर क्षेत्र)
कार्यक्षेत्र: फतहनगर, तहसील: मावली, जिला: उदयपुर (राजस्थान)
अनुभव: साल 2020 से लगातार सक्रिय
बीट और मुख्य विषय
- स्थानीय समाचार: तहसील मावली के विभिन्न गांवों सहित फतहनगर-सनवाड़ पालिका क्षेत्र के स्थानीय समाचारों की नियमित कवरेज।
- राजनैतिक एवं क्राइम: क्षेत्र की राजनीतिक हलचल, कानून-व्यवस्था और अपराध से जुड़ी घटनाओं की रिपोर्टिंग।
- जन समस्याएं व समसामयिक विषय: स्थानीय नागरिकों की समस्याएं, बुनियादी सुविधाएं और समसामयिक मुद्दों पर नियमित लेखन व रिपोर्टिंग।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
हायर सेकेंडरी
