खैरवाड़ा। शिक्षक दिवस पर राउमावि पीपली अ में अंतरराष्ट्रीय सम्मान प्राप्त वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक भारत भूषण जोशी का विशेष सम्मान किया गया। स्वतंत्रता दिवस पर उपखंड अधिकारी द्वारा अभिनंदन किए जाने के उपलक्ष्य में विद्यालय में तिलक, श्रीफल, कलम, पगड़ी, केशरिया उपरणा और शुभकामना संदेश भेंट कर उनका गुरु पूजन किया गया।

भारत भूषण जोशी विगत 32 वर्षों से बालिकाओं के लिए सतत कार्य कर रहे हैं। उनके प्रशिक्षण में कई खिलाड़ी जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग ले चुके हैं। शिक्षक दिवस के अवसर पर छात्र संसद के पदाधिकारियों सहित विद्यार्थियों ने तिलक, अक्षत, फूलों, केशरिया उपरणा, श्रीफल और शुभकामना संदेश भेंट कर सभी गुरुजनों का पूजन किया।

इस अवसर पर श्री जोशी ने विद्यार्थियों से गुरुजी की शिक्षाओं के समीप रहने का आग्रह किया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य पूजा सहारण, प्राध्यापक बहादुर सिंह मीणा, प्राध्यापक सचिन कुमार जैन, प्राध्यापक सुशीला भणात, कोमल चौहान, पिंकी पंचाल, हेमलता मीणा, भारत भूषण जोशी, रेखा मीणा, शकुंतला मीणा, अंकुर भणात, सोनिया मीणा, सरिता जोनवाल, रतन जोशी, सुनिता कोटेड, अनिता मीणा, प्रियवंदना पारगी, सूर्या मीणा, माया पटेल, गणेश कुम्हार, कालूराम मीणा, तनुज रावल, नवनीत कलाल, लच्छुराम मीणा सहित समस्त विद्यालय परिवार और ग्रामवासी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन छात्र अध्यापक सरोज मीणा ने किया। आभार मुस्कान मीणा ने व्यक्त किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन दशरथ मीणा, हर्षा मीणा और चाइना मीणा ने किया। शिक्षक दिवस पर आयोजित इस गुरु पूजन कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने गुरुजनों के प्रति सम्मान प्रकट किया।

Dharnendra Jain( Kherwara)

Dharnendra Jain( Kherwara)

नाम: धरणेन्द्र जैन

वर्तमान पद: सीनियर रिपोर्टर (प्रातः काल दैनिक, खेरवाड़ा विधानसभा)

कार्यक्षेत्र: खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र (खेरवाड़ा, ऋषभदेव, और नयागांव उपखंड क्षेत्र, जिला उदयपुर, राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन सहित सभी क्षेत्रों की खबरें

अनुभव: 30 वर्ष से अधिक

परिचय 

धरणेन्द्र जैन उदयपुर जिले के खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल दैनिक' में सीनियर रिपोर्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वह मुख्य रूप से खेरवाड़ा, ऋषभदेव और नयागांव उपखंड क्षेत्र को कवर करते हैं। धरणेन्द्र जैन राजनीति, क्राइम, स्थानीय प्रशासन सहित क्षेत्र के सभी प्रमुख विषयों पर नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

धरणेन्द्र जैन को पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन दशकों (30 वर्ष) से अधिक का व्यापक और लंबा अनुभव है:

  • वह साल 1995 से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर कार्यरत हैं।
  • उन्होंने वर्ष 1998 से 2018 तक लगातार 20 वर्षों तक 'दैनिक भास्कर' में खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए सीनियर रिपोर्टिंग की है।
  • वर्ष 2018 से वह लगातार 'प्रातः काल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र की कमान संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story