खैरवाड़ा, 21 अक्टूबर। श्री रुद्राणी महाकालिका शक्तिपीठ (किले वाली माताश्री) मंदिर से बुधवार को मां रुद्राणी की आज्ञा से जवारों की विशाल शोभायात्रा निकाली गई। पीठाधीश्वर महंत भारत भूषण महाराज के सानिध्य में निकली शोभायात्रा में महिला, पुरुष, बच्चे और बुजुर्ग बड़ी संख्या में शामिल हुए। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया।

शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने गरबा और रास के माध्यम से मां की स्तुति की। किले वाली माताश्री की महिमा का गुणगान करते हुए श्रद्धालु ‘किले वाली नो डंको वागै छे’, ‘पेली किला वाली डोसी मने लाड लडावे’, ‘किले वाली माता सबको निहाल करती’, ‘पेली रूद्राणी नाम नी चूंदड़ी मारे पेरवी छै’ और ‘अमर तू राखजे मां मां मारो चूड़ी ने चांदलो’ जैसे स्तवन गाते हुए मेवाड़ भील कोर सेतु पहुंचे। यहां जवारों के पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

पूजन के दौरान मुख्य यजमान अंकिता विवेक पंचाल परिवार, सागवाड़ा ने आरती प्रारंभ की। इसके बाद उपस्थित श्रद्धालुओं ने भी आरती में भाग लेकर निराजन किया। महंत भारत भूषण महाराज ने जवारों को नमन किया। इसके बाद जवारों को कलालिया तालाब पर ले जाकर जल प्रवाहित कराया गया।

एमबीसी की स्थापना से चली आ रही परंपरा के अनुसार, शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने एमबीसी शस्त्रागार और जवानों की सुरक्षा के लिए परिक्रमा की। इसके बाद शोभायात्रा पुनः श्री रुद्राणी महाकालिका शक्तिपीठ पहुंची। मंदिर पहुंचने पर संरक्षक पंडित कृष्णगोपाल जोशी ने मां के विग्रह सहित सभी का स्वागत किया। उन्होंने आयोजन में शामिल लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया और प्रसाद वितरण किया।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष बजरंग लाल अग्रवाल और महिला अध्यक्ष मंजु लक्षकार ने भी धन्यवाद ज्ञापित किया। आयोजन में श्री रुद्राणी गरबा मंडल, श्री अंबाजी सेवा समिति, श्री गणपति नवयुवक मंडल, श्री शीतला माता मित्र मंडल और श्री बाबा रामदेव गरबा मंडल का सहयोग सराहनीय रहा। इसके साथ ही उपखंड प्रशासन, थानाधिकारी, एमबीसी और पीटीएस कमांडेंट तथा ग्राम पंचायत की सेवाओं की भी सराहना की गई। महंत भारत भूषण महाराज ने आयोजन में सहयोग देने वाले सभी संबंधित अधिकारियों के प्रति आभार प्रकट किया।

Dharnendra Jain( Kherwara)

Dharnendra Jain( Kherwara)

नाम: धरणेन्द्र जैन

वर्तमान पद: सीनियर रिपोर्टर (प्रातः काल दैनिक, खेरवाड़ा विधानसभा)

कार्यक्षेत्र: खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र (खेरवाड़ा, ऋषभदेव, और नयागांव उपखंड क्षेत्र, जिला उदयपुर, राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन सहित सभी क्षेत्रों की खबरें

अनुभव: 30 वर्ष से अधिक

परिचय 

धरणेन्द्र जैन उदयपुर जिले के खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल दैनिक' में सीनियर रिपोर्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वह मुख्य रूप से खेरवाड़ा, ऋषभदेव और नयागांव उपखंड क्षेत्र को कवर करते हैं। धरणेन्द्र जैन राजनीति, क्राइम, स्थानीय प्रशासन सहित क्षेत्र के सभी प्रमुख विषयों पर नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

धरणेन्द्र जैन को पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन दशकों (30 वर्ष) से अधिक का व्यापक और लंबा अनुभव है:

  • वह साल 1995 से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर कार्यरत हैं।
  • उन्होंने वर्ष 1998 से 2018 तक लगातार 20 वर्षों तक 'दैनिक भास्कर' में खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए सीनियर रिपोर्टिंग की है।
  • वर्ष 2018 से वह लगातार 'प्रातः काल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र की कमान संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story