प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत खेरवाड़ा ब्लॉक में गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण का विशेष आयोजन किया गया, जिसमें 122 गर्भवती महिलाओं की विस्तृत स्वास्थ्य जांच की गई। इस दौरान मां वाउचर योजना के अंतर्गत 19 गर्भवती महिलाओं को निशुल्क सोनोग्राफी करवाने के लिए ऑनलाइन वाउचर जारी किए गए।

ब्लॉक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अरुण मीणा ने बताया कि गर्भावस्था के दौरान शिशु के विकास की निगरानी तथा किसी संभावित विकृति की समय पर पहचान के लिए सोनोग्राफी एक महत्वपूर्ण जांच है। इसी उद्देश्य से पात्र महिलाओं को मां वाउचर योजना के तहत निशुल्क सोनोग्राफी सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

उन्होंने बताया कि ब्लॉक के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जांच के दौरान महिलाओं के आयरन स्तर, शुगर, हीमोग्लोबिन सहित अन्य आवश्यक स्वास्थ्य मानकों की जांच की गई।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार खेरवाड़ा ब्लॉक के छह विभिन्न चिकित्सा संस्थानों में कुल 122 गर्भवती महिलाओं एवं एएनसी लाभार्थियों का हेल्थ चेकअप किया गया तथा आवश्यकता अनुसार दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं। अभियान का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं और गर्भस्थ शिशुओं के स्वास्थ्य की नियमित निगरानी सुनिश्चित करना है, जिससे सुरक्षित मातृत्व को बढ़ावा मिल सके। उक्त जानकारी बीपीएम दीपक मीणा द्वारा प्रदान की गई।

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

दिनेश कुमार जैन पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी और विश्वसनीय नाम हैं। उन्होंने पिछले लगभग 8 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनहित से जुड़े मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकारों तथा स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है।

उन्होंने जनवरी 2020 से प्रतिष्ठित समाचार पत्र दैनिक नवज्योति में संवाददाता, खेरवाड़ा एवं नयागांव ब्लॉक (जिला उदयपुर) के रूप में कार्य करते हुए तहसील एवं ब्लॉक स्तर की खबरों को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाया। इससे पूर्व वे लगभग दो वर्षों तक राजस्थान पत्रिका से भी जुड़े रहे, जहां उन्होंने क्षेत्रीय पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

खेरवाड़ा, नयागांव तथा आसपास के ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों की जमीनी समस्याओं, विकास कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं सामाजिक मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ रही है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित आधारित पत्रकारिता उनकी पहचान है।

वर्तमान में प्रातःकाल के साथ जुड़कर वे अपने व्यापक अनुभव और क्षेत्रीय समझ के माध्यम से पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और प्रभावशाली समाचार पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य समाज की आवाज को सशक्त मंच प्रदान करना तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।

Next Story