खैरवाड़ा में 13 जुलाई को राउमावि पीपली अ में 'मेरा वोट मेरी आवाज' कार्यक्रम के अंतर्गत छात्र संसद के चुनाव लोकतांत्रिक वातावरण में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुए। इन चुनावों में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाते हुए सर्वसम्मति से अपनी नई कार्यकारिणी का चयन किया। मतदान प्रक्रिया के बाद अजीत मीणा को अध्यक्ष के पद पर चुना गया। इसके अतिरिक्त सरोज अहारी और सुष्मिता मीणा उपाध्यक्ष, भावना मीणा एवं प्रीति मीणा सचिव, सारिका मीणा व संजय मीणा खेल मंत्री, चाइना मीणा और हर्षा मीणा स्वास्थ्य मंत्री, अरविंद मीणा व मनीष मीणा अनुशासन मंत्री, दशरथ मीणा और रेणुका मीणा पर्यावरण मंत्री, कल्पना मीणा व माया मीणा उत्सव एवं पर्व मंत्री, कृष्ण मीणा व विजय मीणा कोषाध्यक्ष, सुशीला मीणा व महेश मीणा पुस्तकालय मंत्री तथा सरोज मीणा जल मंत्री के रूप में निर्वाचित हुए।

चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने के बाद विद्यालय की प्रधानाचार्य पूजा सहारण ने नवनिर्वाचित छात्र संसद के पदाधिकारियों को अंग वस्त्र ओढ़ाकर विधिवत शपथ दिलाई। कार्यक्रम के संयोजक भारत भूषण जोशी ने सभी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए विद्यालय और विद्यार्थी हित में पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने की जिम्मेदारी पर विशेष प्रकाश डाला। इस संपूर्ण कार्यक्रम का सफल संचालन वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक महंत भारत भूषण जोशी ने किया। इस अवसर पर प्रभारी प्राध्यापक बहादुर सिंह मीणा सहित प्राध्यापक सचिन जैन, सुशीला भणात, हेमलता मीणा, पिंकी पंचाल, कोमल चौहान, भारत भूषण जोशी, रेखा मीणा, शकुंतला मीणा, अंकुर भणात, सोनिया मीणा, सरिता जोनवाल, रतन जोशी, सुनिता कोटेड, अनिता मीणा, प्रियवंदना पारगी, सूर्या मीणा, माया पटेल, गणेश कुम्हर और लच्छुराम मीणा उपस्थित रहे। समारोह में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, विद्यालय परिवार के सदस्य और बड़ी संख्या में अभिभावक मौजूद रहकर इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया के साक्षी बने।

Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story