खैरवाड़ा के रूद्राणी महाकालिका शक्तिपीठ में गुरु पूर्णिमा पर भक्तों ने किया गुरु पूजन
खैरवाड़ा स्थित श्री रूद्राणी महाकालिका शक्तिपीठ पर गुरु पूर्णिमा के अवसर पर पीठाधीश्वर महंत भारत भूषण महाराज और गुरुदेव कृष्णगोपाल जोशी का भक्तों ने पूजन किया। जानिए कार्यक्रम की पूरी जानकारी।

तस्वीर में खैरवाड़ा के श्री रुद्राणी महाकालिका शक्तिपीठ पर बैठे पीठाधीश्वर महंत भारत भूषण महाराज और गुरुदेव कृष्णगोपाल जोशी नजर आ रहे हैं।
खैरवाड़ा। प्राचीन दुर्ग पर स्थित श्री रूद्राणी महाकालिका शक्तिपीठ पर गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर पीठाधीश्वर महंत भारत भूषण महाराज और गुरुदेव कृष्णगोपाल जोशी का भक्तों ने विधि-विधान से पूजन किया।
इस अवसर पर शिष्य भक्तों ने अज्ञानतिमिरान्धस्य ज्ञानाञ्जनशलाकया। चक्षुरुन्मीलितं येन तस्मै श्रीगुरवे नमः, हरि रूठे गुरु ठौर है, गुरु रूठे नहिं ठौर, अखण्डमण्डलाकारं व्याप्तं येन चराचरम्। तत्पदं दर्शितं येन तस्मै श्री गुरवे नमः, नैया जब जब डोली, मेरे गुरुजी ने पार लगाया जैसे गुरु वंदना मंत्रों और भजनों के साथ विशेष पूजा-अर्चना की।
भक्तों ने पीठाधीश्वर महंत भारत भूषण महाराज और गुरुदेव कृष्णगोपाल जोशी को माला, पगड़ी, उपरणा, मैया की चूनर, यथाशक्ति दक्षिणा, पुष्प और वस्त्र आदि भेंट कर श्रद्धा प्रकट की। शक्तिपीठ पर अलसुबह से ही शिष्य भक्तों की आवाजाही शुरू हो गई थी।
गुरु पूर्णिमा कार्यक्रम के दौरान पीठाधीश्वर महंत भारत भूषण महाराज ने प्रवचन देते हुए कहा कि गुरु का साथ हमें जीवन के हर मुश्किल मोड़ पर सही निर्णय लेने में मदद करता है। उन्होंने गुरु के मार्गदर्शन और महत्व को बताया।
कार्यक्रम के दौरान प्रसाद वितरण भी जारी रहा। श्री रूद्राणी महाकालिका शक्तिपीठ पर आयोजित गुरु पूजन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लेकर गुरु के प्रति अपनी श्रद्धा और आस्था व्यक्त की।

Dharnendra Jain( Kherwara)
नाम: धरणेन्द्र जैन
वर्तमान पद: सीनियर रिपोर्टर (प्रातः काल दैनिक, खेरवाड़ा विधानसभा)
कार्यक्षेत्र: खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र (खेरवाड़ा, ऋषभदेव, और नयागांव उपखंड क्षेत्र, जिला उदयपुर, राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन सहित सभी क्षेत्रों की खबरें
अनुभव: 30 वर्ष से अधिक
परिचय
धरणेन्द्र जैन उदयपुर जिले के खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल दैनिक' में सीनियर रिपोर्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वह मुख्य रूप से खेरवाड़ा, ऋषभदेव और नयागांव उपखंड क्षेत्र को कवर करते हैं। धरणेन्द्र जैन राजनीति, क्राइम, स्थानीय प्रशासन सहित क्षेत्र के सभी प्रमुख विषयों पर नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
धरणेन्द्र जैन को पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन दशकों (30 वर्ष) से अधिक का व्यापक और लंबा अनुभव है:
- वह साल 1995 से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर कार्यरत हैं।
- उन्होंने वर्ष 1998 से 2018 तक लगातार 20 वर्षों तक 'दैनिक भास्कर' में खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए सीनियर रिपोर्टिंग की है।
- वर्ष 2018 से वह लगातार 'प्रातः काल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र की कमान संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।
